‘Definitely Looking Yellove’ CSK कप्तान MS धोनी ने ट्रेनिंग के दौरान स्टेडियम की कुर्सियों को चमकाया, 3 अप्रैल वहा को LSG के साथ होना है मुकाबला, देखें वायरल Video

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगभग पिछले एक महीने से चेपक स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे है ताकि आईपीएल में धमाल मचा सके उससे पहले भी धोनी का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वैसा ही वीडियो जिसमे कप्तान स्टेडियम की कुर्सिया येलो कर रहे है. चेन्नई सुपर किंग्स अगले शुक्रवार, 31 मार्च को आईपीएल 2023 में अपना अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने पहले मैच में, वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स से भिड़ेंगे. सीएसके इसके बाद सोमवार, 3 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई में अपने पहले घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले, सीएसके ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके प्रतिष्ठित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेपॉक स्टेडियम को पीले रंग से रंगते हुए देखा जा सकता है. वीडियो अभी से वायरल होना शुरू हो गया है.

वीडियो देखें: