क्रिकेट

Cricketer Andrew Symonds Passes Away: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी.

Cricketer Andrew Symonds Passes Away: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन
Andrew Symonds

टाउन्सविले, 15 मई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड ऑलराउंडर की मौत उत्तर क्वींसलैंड में टाउन्सविले से 50 किमी पश्चिम में हर्वे रेंज में हुई, जब उनका वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया.

क्वींसलैंड पुलिस ने रविवार सुबह कहा, "आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय सायमंड्स को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका निधन हो गया." साइमंड्स के परिवार ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की और दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी सहानुभूति और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. यह भी पढ़ें : Indian Embassy In Kyiv: रूसी हमलों के बीच कीव में फिर खुलेगा भारतीय दूतावास, 17 मई से शुरू हुआ जाएगा काम

मार्च में थाईलैंड में छुट्टी के दौरान शेन वार्न को घातक दिल का दौरा पड़ने के कुछ ही हफ्तों बाद उनकी मौत ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने सायमंड्स के निधन पर शोक व्यक्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).