BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Day 1 Scorecard, Lunch Break: ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले सत्र के बाद की सधी हुई शुरुआत, लंच तक 2 विकेट खोकर बनाए 89 रन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहले दिन ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. लंच तक ज़िम्बाब्वे ने 28 ओवरों में दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक निक वेल्च 32 रन और सीन विलियम्स 6 रन बनाकर नाबाद लौटे.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे(Credit: X/@ZimCricketv)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 28 अप्रैल(सोमवार) से चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में  खेला जा रहा हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. लंच तक ज़िम्बाब्वे ने 28 ओवरों में दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक निक वेल्च 32 रन और सीन विलियम्स 6 रन बनाकर नाबाद लौटे. यह भी पढ़ें: ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, बांग्लादेश पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ज़िम्बाब्वे की शुरुआत धीमी लेकिन सधी हुई रही. ओपनर ब्रायन बेनेट ने 21 रन बनाए और 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 5 चौके जड़े. उन्हें तंज़ीम हसन साकिब ने विकेटकीपर जाकिर अली के हाथों कैच आउट करवाया. बेन करन भी 21 रन बनाकर तैजुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए. निक वेल्च ने आक्रामक शैली में बल्लेबाज़ी करते हुए 53 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. सीन विलियम्स ने अब तक संयम भरी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 6 रन बनाए हैं। टीम का कुल स्कोर 89/2 है जिसमें 9 अतिरिक्त रन भी शामिल हैं.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 5 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि तंज़ीम हसन साकिब ने 7 ओवर में 36 रन देकर 1 सफलता हासिल की. हसन महमूद ने 5 ओवर में मात्र 7 रन दिए और दो मेडन ओवर भी फेंके. मेहदी हसन मिराज ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 9 ओवर में 24 रन दिए। नयीम हसन ने भी दो ओवर डाले जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन खर्च किए. इस टेस्ट मैच में ज़िम्बाब्वे पहले ही 1-0 से आगे है और अगर वे इस मैच को ड्रॉ भी करा लेते हैं तो सीरीज़ उनके नाम हो जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\