Zimbabwe vs Ireland Test Stats: टेस्ट में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज 6 फरवरी से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और टी20 सीरीज खेली जाएगी.

Zimbabwe (Photo Credit: @ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Test Stats: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज 6 फरवरी से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिम्बाब्वे की टीम इस सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलु सीरीज 1-0 से हारने के बाद उतरेगी. बता दें की जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. जिसमें पहला टेस्ट ड्रा हो गया. जबकि दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

यह भी पढें: Video: 'वह बुमराह की स्टाइल में गेंदबाजी करने लगा, फिर...', जसप्रीत बुमराह से डरे मिचेल मार्श, सुनाया मजेदार किस्सा

दूसरी ओर.,आयरलैंड की एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दें चाहेगी. आयरलैंड ने आखिरी बार 2024 में टेस्ट मैच खेला था. तब जिम्बाबे ने आयरलैंड का दौरा किया था. इस टेस्ट में उन्होंने ने मेहमान टीम को 4 विकेट करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में आइए जानतें हैं दोनों टीमों के बीच टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और आयरलैंड टीम टेस्ट में सिर्फ 1 बार भिड़ी हैं. जिसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. आयरलैंड ने इस टेस्ट में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था. इसे इतना पता चलता है आयरलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन जिम्बाब्वे के प्रिंस स्पेंसर मास्वाउरे ने बनाए हैं. प्रिंस स्पेंसर मास्वाउरे ने श्रीलंका के खिलाफ 1 मैचों की 2 पारियों में 43.00 की औसत और 86 रन बनाए हैं. इस दौरान प्रिंस स्पेंसर मास्वाउरे ने 1 अर्धशतक जड़ा है और 74 रन बेस्ट स्कोर है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

प्रिंस स्पेंसर मास्वाउरे (जिम्बाब्वे ) - 86

एंड्रयू रॉबर्ट मैकब्राइन (आयरलैंड) - 83

पीटर जोसेफ मूर (आयरलैंड) - 79

सीन कॉलिन विलियम्स (जिम्बाब्वे) - 75

जॉयलॉर्ड गम्बी (जिम्बाब्वे) - 73

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट आयरलैंड के एंड्रयू रॉबर्ट मैकब्राइन ने चटकाए हैं. एंड्रयू रॉबर्ट मैकब्राइन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 मैचों में 10.71 की औसत और 2.08 की इकॉनमी के साथ 7 विकेट चटकाए हैं.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज (विकेट)

एंड्रयू रॉबर्ट मैकब्राइन (आयरलैंड) - 5

ब्लेसिंग मुजरबानी(जिम्बाब्वे ) - 5

बैरी जॉन मैकार्थी (आयरलैंड) - 4

मार्क रिचर्ड अडायर(आयरलैंड) - 4

रिचर्ड न्गारावा (जिम्बाब्वे) - 4

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से रौंदा, जोशुआ लिटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IRE बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

\