क्रिकेट

Zimbabwe vs Ireland T20 Stats: टी20 में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. फिर इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई.

Zimbabwe  vs Ireland T20 Stats: टी20 में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड(Photo: @cricketireland/@ZimCricketv/X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team T20 Stats: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. फिर इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 मेहमान टीम को हराया. अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसमें दोनों टीमों के ऊपर सभी की निगाहें होंगी. जिम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम वनडे सीरीज गवाने के बाद टी20 सीरीज मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम टी20 में 15 बार भिड़ी हैं. जिसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.आयरलैंड ने 15 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को 7 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर होती है. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन आयरलैंड के पॉल रॉबर्ट स्टर्लिंग ने बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 मैचों की 40.70 की औसत से 407 रन बनाए हैं. इस दौरान पॉल स्टर्लिंग ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ा है. इसके अलावापॉल स्टर्लिंग का 115 रन बेस्ट स्कोर है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 407

क्रेग रिचर्ड एर्विन (आयरलैंड) - 392

रयान पोन्सनबी बर्ल (जिम्बाब्वे) - 228

एंड्रयू बालबिर्नी (आयरलैंड) - 213

हैरी टॉम टेक्टर (आयरलैंड) - 210

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट आयरलैंड के मार्क रिचर्ड अडायर ने चटकाए हैं. मार्क अडायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 मैचों में 13.12 की औसत और 7.38 की इकॉनमी के साथ 24 विकेट चटकाए हैं.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज(विकेट)

मार्क रिचर्ड अडायर (आयरलैंड) - 24

रयान पोन्सनबी बर्ल (जिम्बाब्वे ) - 13

रिचर्ड न्गारावा (जिम्बाब्वे) - 13

तेंदई लैरी चतारा (जिम्बाब्वे) - 12

जोशुआ ब्रायन लिटिल (आयरलैंड) - 10

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).