क्रिकेट

Zimbabwe vs Ireland, Only Test Day 1 Scorecard: आयरलैंड की पहली पारी 260 रनों पर सिमटी, मार्क अडायर और एंडी मैकब्राइन ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई.

Zimbabwe vs Ireland, Only Test Day 1 Scorecard: आयरलैंड की पहली पारी 260 रनों पर सिमटी, मार्क अडायर और एंडी मैकब्राइन ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड
आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: IrelandCricketTeam/Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, Only Test Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 फ़रवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें सबसे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी, इसके बाद तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. यह पहली बार होगा जब ज़िम्बाब्वे अपनी सरजमीं पर आयरलैंड की मेजबानी टेस्ट क्रिकेट में करेगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है, जो जुलाई 2023 में बेलफास्ट में हुआ था. उस मुकाबले में आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था. इस एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहे हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) के कंधों पर हैं. Zimbabwe vs Ireland Only Test 2025 Toss Update: आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आयरलैंड की पहली पारी:

इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई.

पहली पारी में आयरलैंड की पूरी टीम 56.4 ओवरों में महज 260 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से एंडी मैकब्राइन मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एंडी मैकब्राइन ने 132 गेंदों पर 12 चौके लगाए. एंडी मैकब्राइन के अलावा मार्क अडायर ने 78 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुज़ारबानी के अलावा रिचर्ड नगारवा ने दो विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).