क्रिकेट

Zimbabwe vs Ireland, 2nd T20I 2025 Match Winner Prediction: दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

आयरलैंड के लिए वनडे सीरीज का अंत निराशाजनक रहा, जहां उन्हें निर्णायक मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई में आयरिश टीम अब टी20 फॉर्मेट में वापसी करना चाहेगी और दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें टी20 में आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में यह सीरीज रोमांचक रहने की उम्मीद है.

Zimbabwe vs Ireland, 2nd T20I 2025 Match Winner Prediction: दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड(Photo: @cricketireland/@ZimCricketv/X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थीं. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 से सीरीज आयरलैंड को शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद होगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I 2025 Match Scorecard: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें ZIM बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. फिर इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 मेहमान टीम को हराया. अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसमें दोनों टीमों के ऊपर सभी की निगाहें होंगी.जिम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम वनडे सीरीज गवाने के बाद टी20 सीरीज मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी.

दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए वनडे सीरीज का अंत निराशाजनक रहा, जहां उन्हें निर्णायक मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई में आयरिश टीम अब टी20 फॉर्मेट में वापसी करना चाहेगी और दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें टी20 में आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में यह सीरीज रोमांचक रहने की उम्मीद है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head)

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अबतक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.आयरलैंड ने 15 में से आठ मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को महज सात मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं निकला. आकंड़ों से साफ जाहिर होता है की आयरलैंड की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ZIM vs IRE 2nd T20I Match Winner Prediction)

बता दें कि आयरलैंड शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर आयरलैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. आयरलैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे दूसरा टी20 मुकाबला जीत सकती हैं.

आयरलैंड की जीत की संभावना: 55%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, नील रॉक (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).