Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I 2025 Match Scorecard: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें ZIM बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड
दूसरी तरफ, आयरलैंड को स्टार तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल के अलावा ग्राहम ह्यूम ने एक विकेट चटकाए. को यह मुकाबला जीतने के लिए नौ ओवर में 78 रन बनाने थे.
Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थीं. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 से सीरीज आयरलैंड को शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद होगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया हैं. Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I 2025 Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को दिया 78 रनों का लक्ष्य, रयान बर्ल ने खेली आतिशी पारी: यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
यहां देखें ZIM बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड:
बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हो रहा हैं और ओवरों में कटौती की गई हैं. नौ-नौ ओवर का मैच खेला जा रहा हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद वेसली मधेवेरे और रयान बर्ल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 के पार ले गए.
जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित नौ ओवरों में पांच विकेट खोकर 77 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान बर्ल ने महज 18 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. रयान बर्ल के अलावा वेसली मधेवेरे ने नाबाद 11 रन बनाए.
दूसरी तरफ, आयरलैंड को स्टार तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल के अलावा ग्राहम ह्यूम ने एक विकेट चटकाए. को यह मुकाबला जीतने के लिए नौ ओवर में 78 रन बनाने थे.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 77/5, 9 ओवर (तदिवानाशे मारुमनी 1 रन, ब्रायन बेनेट 8 रन, सिकंदर रज़ा 0 रन, वेसली मधेवेरे नाबाद 11 रन, रयान बर्ल 36 रन, टोनी मुनयोंगा 9 रन और ताशिंगा मुसेकिवा नाबद 10 रन.)
आयरलैंड की गेंदबाजी: (क्रेग यंग 2 विकेट, जोशुआ लिटिल 2 विकेट और ग्राहम ह्यूम 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

