Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI Match Winner Prediction: पहले वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इससे पहले दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2023 में हुई थी. आयरलैंड की टीम ने वह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे हाल के दिनों में खराब परिणामों की सीरीज को समाप्त करने के लिए आगामी गेम के साथ-साथ सीरीज जीतने के लिए चीजों को बदलने के लिए बेताब होगा.

ZIM vs IRE (Photo: @cricketireland/@ZimCricketv/X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st ODI Match 2025: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला कल यानी 14 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. सीन विलियम्स और सिकंदर रजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी जिम्बाब्वे की टीम का हिस्सा होंगे. दोनों टीमों के बीच इससे पहले बुलावायो में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था. जिसे आयरलैंड ने यह मैच 63 रन से जीतकर अपने दौरे की शुरुआत की. हालांकि अब सभी की निगाहें वनडे सीरीज पर है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद होगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. ZIM vs IRE 1st ODI 2025 Dream11 Team Prediction: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच पहला वनडे, यहां देखें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट ड्रीम11 टीम

इससे पहले दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2023 में हुई थी. आयरलैंड की टीम ने वह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे हाल के दिनों में खराब परिणामों की सीरीज को समाप्त करने के लिए आगामी गेम के साथ-साथ सीरीज जीतने के लिए चीजों को बदलने के लिए बेताब होगा. इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे ने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज गंवा दी थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head)

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अबतक कुल 22 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.आयरलैंड ने 22 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को महज 8 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच टाई और 3 मैच बेनतीजा रहा है. आकंड़ों से साफ जाहिर होता है की आयरलैंड की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ZIM vs IRE 1st ODI Match Winner Prediction)

बता दें कि आयरलैंड शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर श्रीलंका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. आयरलैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला वनडे मुकाबला जीत सकती हैं.

आयरलैंड की जीत की संभावना: 60%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: बेंजामिन कुरेन, तदिवानाशे मारुमनी, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, ब्लेसिंग मुजुर्बानी, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्याम्बुरी, सिकंदर रजा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, जॉन कैंपबेल, वेस्ले मधेवेरे.

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), ग्राहम ह्यूम, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​एंडी मैकब्राइन, मैथ्यू हम्फ्रेस.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\