Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 49 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन; यहां देखें ZIM बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और एंड्रयू बालबर्नी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. आयरलैंड की पूरी टीम 46 ओवर में महज 250 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैम्फर ने सबसे ज्यादा 44 रनों की जुझारू पारी खेली. कर्टिस कैम्फर के अलावा हैरी टेक्टर ने 39 रन बनाए.

ज़िम्बाब्वें क्रिकेट टीम(Photo Credit: Twitter/@ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. दोनों सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने आयरलैंड को 49 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को दिया 300 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें ZIM बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड:

इससे पहले पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बोर्ड पर जड़ दिए. जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 299 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 169 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 163 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्के लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा कप्तान क्रेग एर्विन ने 66 रन बनाए.

दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मार्क अडायर के अलावा एंडी मैकब्राइन और जोशुआ लिटिल ने एक-एक विकेट लिए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 300 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और एंड्रयू बालबर्नी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. आयरलैंड की पूरी टीम 46 ओवर में महज 250 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैम्फर ने सबसे ज्यादा 44 रनों की जुझारू पारी खेली. कर्टिस कैम्फर के अलावा हैरी टेक्टर ने 39 रन बनाए.

वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुज़ारबानी के अलावा रिचर्ड नगारवा ने तीन विकेट लिए. सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 16 फरवरी को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 299/5, 50 ओवर (ब्रायन बेनेट 169 रन, बेन कुरेन 28 रन, क्रेग एर्विन 66 रन, वेस्ली मधेवेरे 8 रन, सिकंदर रज़ा 8 रन, जॉनाथन कैंपबेल नाबाद 6 रन और तदिवानाशे मारुमनी नाबाद 2 रन.)

आयरलैंड की गेंदबाजी: (मार्क अडायर 3 विकेट, एंडी मैकब्राइन 1 विकेट और जोशुआ लिटिल 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की बल्लेबाजी: 250/10, 46 ओवर (पॉल स्टर्लिंग 32 रन, एंड्रयू बालबर्नी 0 रन, हैरी टेक्टर 39 रन, लोर्कन टकर 31 रन, कर्टिस कैंपर 44 रन, जॉर्ज डॉकरेल 34 रन, एंडी मैकब्राइन 32 रन, मार्क अडायर 2 रन, ग्राहम ह्यूम नाबाद 7 रन, मैथ्यू हम्फ्रेस 0 रन और जोशुआ लिटिल 1 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड नगारवा 3 विकेट, ब्लेसिंग मुज़ारबानी 4 विकेट, वेसली मधेवेरे 2 विकेट, सिकंदर रजा 1 विकेट).

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\