क्रिकेट

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा और तदिवानाशे मरुमानी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया.

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा है. पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 32 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 34 रन से शानदार जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई तौहीद हृदय (Towhid Hridoy) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs England 3rd ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कल होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स, पिच रिपोर्ट और प्रीव्यू

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी रहा है. जिम्बाब्वे ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को 9 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से जिम्बाब्वे का मनोबल ऊंचा रहेगा.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे की टीम में सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट और टाडीवानाशे मरुमानी जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरवा और ब्रैड इवांस पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम में तंजीद हसन तमीम, यासिर अली, सैफ हसन और तौहीद हृदोय जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा और तदिवानाशे मरुमानी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से डायोन मायर्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 53 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 47 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को माहेदी हसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा माहेदी हसन, रिशाद हुसैन और अब्दुल गफ्फार सैकलैन ने 1-1 विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 143/7, 20 ओवर (ब्रायन बेनेट 47 रन, तदिवानाशे मरुमानी 4 रन, डायोन मायर्स 73 रन, सिकंदर रज़ा 3 रन, रयान बर्ल 7 रन, मिल्टन शुंबा नाबाद 4 रन, क्लाइव मैडेंडे 0 रन, ब्रैड इवांस 1 रन और टिनोटेंडा मापोसा नाबाद 0 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (मोहम्मद सैफुद्दीन 2 विकेट, माहेदी हसन 1 विकेट, रिशाद हुसैन 1 विकेट और अब्दुल गफ्फार सैकलैन 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2026 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).