Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I 2024 Pitch Report And Weather Update: हरारे में अफगानिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या जिम्बाब्वे के गेंदबाज दिखाएंगे अपना जलवा, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुझाराबानी और वेलिंगटन मसाकदजा प्रमुख भूमिका निभाएंगे ज़िम्बाब्वे इसके अलावा, अलराउंडर सिकंदर रजा और रयान बर्ल भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं खेला है. हालांकि, उन्होंने हाल ही में दो वनडे सीरीज़ जीतकर शानदार फॉर्म में वापसी की है.

IRE vs ZIM One-Off Test 2024 (Photo: X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st T20 Match 2024: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि, अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I 2024 Key Players To Watch Out: आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ज़िम्बाब्वे हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में हार का सामना कर चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. हालांकि, अंतिम मैच में ज़िम्बाब्वे ने 133 रनों का पीछा करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के मुख्य बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तदीवानाशे मुरुमानी थे, जिनकी पारी ने टीम को उम्मीद दी. ज़िम्बाब्वे की टीम में अनुभव की कमी महसूस हो रही है, लेकिन कप्तान सिकंदर रजा, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी उनके लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुझाराबानी और वेलिंगटन मसाकदजा प्रमुख भूमिका निभाएंगे ज़िम्बाब्वे इसके अलावा, अलराउंडर सिकंदर रजा और रयान बर्ल भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं खेला है. हालांकि, उन्होंने हाल ही में दो वनडे सीरीज़ जीतकर शानदार फॉर्म में वापसी की है.

अफगानिस्तान की ताकत उनके स्पिन आक्रमण में है. राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे अनुभवी स्पिनर ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में नवीन उल हक और फजलहक फारूकी जैसे युवा गेंदबाजों की जोड़ी भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है. बल्लेबाजी में अफगानिस्तान की उम्मीदें करीम जनत, गुलबदीन नैब और रहमानुल्लाह गुरबाज से होंगी. गुरबाज ने हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनका अच्छा फॉर्म अफगानिस्तान के लिए अहम साबित हो सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs AFG Head To Head)

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टीम टी20 में 15 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अफगानिस्तान ने 15 में से 14 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 1 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है अफगानिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है.

पिच रिपोर्ट (ZIM vs AFG Pitch Report)

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला हरारे में खेला जाएगा. हारारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर संतुलित रहती है. इस पिच पर गेंदबाजों को भी अच्छा फायदा होता है. पिछले 10 टी20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 160 रन रहा है. इस पिच पर 165-170 रनों का लक्ष्य एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर माना जा सकता है. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि टीमों को पीछा करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. पिछले मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां अधिक सफलता प्राप्त की है. दूसरी पारी में इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं होगा.

मौसम का हाल (Harare Weather Update)

हरारे में आज साफ और धूप वाली स्थिति की उम्मीद है, और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यह मौसम बल्लेबाजों के लिए शुरुआती ओवर्स में अच्छा होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मुरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकीवा, वेलिंगटन मसाकदजा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुझाराबानी, टिनोटेन्दे मापोसा.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हश्मतुल्लाह जजाई, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\