क्रिकेट

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें वजह

जिम्बाब्वे क्रिकेट को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और यह देश में सभी पंजीकृत खेल संघों के संचालन संगठन खेल और मनोरंजन आयोग द्वारा किया गया.

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

हरारे: जिम्बाब्वे क्रिकेट को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और यह देश में सभी पंजीकृत खेल संघों के संचालन संगठन खेल और मनोरंजन आयोग द्वारा किया गया. शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिम्बाब्वे क्रिकेटर के कार्यकारी प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी (Givemore Makoni )को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया है.

खेल एवं मनोरंजन आयोग की ओर से यह कदम निर्देश देने के एक हफ्ते बाद उठाया गया. इससे पहले उसने यह निर्देश जारी किया था कि जिम्बाब्वे क्रिकेट में नामांकन प्रक्रिया और इसके संविधान के उल्लंघन के साथ-साथ अन्य विवादों के बारे में कथित शिकायतों के बाद चुनावी प्रक्रिया को निलंबित कर दिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).