ZIM vs SA 1st Test Series 2025: विलियम्स की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे पर दूसरी पारी में बनाई मजबूत बढ़त

हरारे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं. वियान मुल्डर (25*) और टोनी डी जोरज़ी (22*) क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले जिम्बाब्वे की पहली पारी शॉन विलियम्स के शानदार 137 रन के बावजूद 251 रन पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने चार विकेट लिए.

photo Credits: @Sakshi TV Official-X (formerly Twitter)

ZIM vs SA 1st Test Series 2025: स्टंप्स के समय दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 49 रन था. सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी (22) के साथ वियान मुल्डर (25) क्रीज पर मौजूद थे. इससे पहले जिम्बाब्वे की पहली पारी 251 रन पर सिमट गयी. दक्षिण अफ्रीका ने मैच के पहले दिन के खेल के बाद नौ विकेट पर 418 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद जिम्बाब्वे ने रविवार को अपनी बल्लेबाजी शुरू की.

शॉन विलियम्स ने 137 रन की पारी के साथ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कप्तान क्रेग इरविन (36) के अलावा किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. विलियम्स की 164 गेंद में 16 चौके जड़ित पारी का अंत दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज (70 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर स्टंप आउट हो कर हुआ.

दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने 16 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट चटकाये. दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (153) इससे पहले शनिवार को पुरुष टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. यह दक्षिण अफ्रीका का पड़ोसी जिम्बाब्वे में 11 साल में पहला टेस्ट मैच है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में इन बल्लेबाजों ने जड़ा हैं हर सीजन का पहला शतक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\