ZIM vs IRE 2nd ODI 2025 Live Streaming: आज दूसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी आयरलैंड, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे आज यानी 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने मेहमान टीम को 49 रनों से करारी शिकस्त दी.

ZIM vs IRE (Photo: X/@ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 2nd ODI 2025 Live Streaming: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे आज यानी 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने मेहमान टीम को 49 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन बेनेट के शतकीय पारी   के दम पर आयरलैंड को 300 रन का टारगेट दिया. जवाब मेहमान टीम 250 रन ढेर हो गई. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की. हालांकि अब जिम्बाब्वे की नजरें दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर. आयरलैंड की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी.  दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में बराबर करने के इरादे से उतरेगी. यह मैच आयरलैंड के लिए एक तरह से डू और डाई मैच होगा.

यह भी पढें: Zimbabwe vs Ireland, 2nd ODI 2025 Match Winner Prediction: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच  दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 16 फरवरी रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जबकि टॉस का इससे आधे घंटे पहले होगा.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण के बारे में कोई जानकारी नही है. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दुसरे वनडे का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

जिम्बाब्वे वनडे टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स

आयरलैंड वनडे टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, मॉर्गन टॉपिंग, लोर्कन टकर, क्रेग यंग

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

\