India vs Australia: चहल ने बुना फिरकी का ऐसा जाल की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हुए बेहाल, पूरी टीम ने बनाए केवल 230 रन

बता दें कि दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेला गया पहला वनडे 34 रन से जीता. फिर टीम इंडिया ने एडिलेड में खेला गया सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे वनडे मैच में मेजबान टीम ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रलिया के लिए सर्वाधिक रनों का योगदान पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) ने दिया. हैंड्सकॉम्ब ने 63 गेदों का सामना करते हुए शानदार 58 रनों की पारी खेली. इस दौरान हैंड्सकॉम्ब ने शानदार दो चौके भी लगाए. हैंड्सकॉम्ब के अलावा मेजबान टीम के तरफ शॉन मार्श (39), उस्मान ख्वाजा (34), ग्लैन मैक्सवेल (26) और झाए रिचर्डसन (16) रन बनाए.

भारतीय टीम के लिए इस मैच में युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए छ विकेट झटके. चहल ने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 42 रन खर्च कर 6 विकेट झटके. चहल के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: आखिरी वनडे मैच में जीत दर्ज करने के लिए विराट सेना ने बहाया जमकर पसीना, देखें तस्वीर

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वन-डे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. टीम इंडिया ने एडिलेड वनडे की तुलना में इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं. विराट ब्रिगेड ने ऑलराउंडर विजय शंकर को डेब्यू का मौका दिया है. इसके अलावा युजवेंद्र चहल और केदार जाधव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

शंकर को मोहम्मद सिराज, जाधव को अंबाती रायुडू और चहल को कुलदीप यादव की जगह शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. नाथन लियोन की जगह लेग स्पिनर एडम जंपा जबकि पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ की जगह बिली स्टानलेक को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- Watch Video: श्रीसंत के नजर में भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर है बेहतर बल्लेबाज

बता दें कि दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेला गया पहला वनडे 34 रन से जीता. फिर टीम इंडिया ने एडिलेड में खेला गया सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\