युजवेंद्र चहल ने कहा- विराट कोहली ने जो किया उसका 30 फीसदी अपना रहा हूं

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि कप्तान विराट कोहली के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सभी को एक साथ लेकर चलना पसंद करते हैं और व्यक्तिगत उपलब्धियों पर विश्वास नहीं करते. आईपीएल में कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेलने वाले चहल का मानना है कि उन्होंने अपने कप्तान से बहुत कुछ सीखा है.

युजवेंद्र चहल (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि कप्तान विराट कोहली के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सभी को एक साथ लेकर चलना पसंद करते हैं और व्यक्तिगत उपलब्धियों पर विश्वास नहीं करते. आईपीएल में कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेलने वाले चहल का मानना है कि उन्होंने अपने कप्तान से बहुत कुछ सीखा है. चहल ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " बेंगलोर के दिनों से लेकर अब तक मैं करीब छह साल से उनके साथ खेल रहा हूं. एक बात जो मुझे पता चली है वह यह कि वह पृथ्वी पर एक व्यक्ति है. यह मायने नहीं रखता कि उन्हें कितनी प्रसिद्धि मिली है. वह सभी को अपने साथ लेकर चलेंगे. चाहे यह व्यक्तिगत रूप से हो या मैदान पर. यह चीज मैंने उनसे सीखी है."

चहल ने कहा कि वास्तव में कोहली ने अपनी पूरी दिनचर्या और खान-पान की आदतों को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि कप्तान जो कुछ भी करते हैं अगर उसका 30 प्रतिशत कर लिया जाए तो एक सफल क्रिकेटर बनने के लिए यह पर्याप्त होगा.

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल के टिक टॉक वीडियो से परेशान हो चुके हैं क्रिस गेल, कहा- मैं तुम्हें ब्लॉक कर रहा हूं

उन्होंने कहा, " मुझे पता है कि वह जिम के आदी हैं और उन्होंने कैसे अपना शरीर बदला है. मैं उनसे सीखना चाहता हूं. मैंने उन्हें तब से देखा है जब वह 18-19 साल के थे. विराट जो कुछ भी करते हैं और अगर कोई उसका 30 फीसदी भी अपनाता है तो वह जरूरत से ज्यादा है."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त