धोनी को याद कर भावुक हुए चहल, Video बनाकर कहा अब उनकी जगह...

ज्ञात हो कि पूर्व कप्तान धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले साल वर्ल्ड-कप में खेला था. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमी-फाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आए है. वे अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल में नजर आयेंगे.

पूर्व कप्तान धोनी (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें देश ही नहीं विदेशों में भी क्रिकेट प्रशंसकों का प्यार मिलता है. वह सर अपने फैन्स के दिलों में ही नहीं बल्कि साथ खेलने वाले खिलाडियों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं. मौजूदा टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाडियों ने उनके कप्तानी में ही डेब्यू किया और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के गुर सीखे. उनके प्रति खिलाड़ियों के दिलों में इज्जत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी टीम बस में वो जहां बैठते थे वहां कोई नहीं बैठता. बता दें कि धोनी लम्बे समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है.

इसी बात से रूबरू कराया टीम इंडिया के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने. उन्होंने टीम की बस यात्रा के दौरान एक विडियो बनाया है जिसमेंउन्होंने ने बताया है कि आज भी उस सीट पर कोई नहीं बैठता, जिस पर धोनी सफर करते थे. BCCI ने ये वीडियो शेयर किया है.

(नोट: वीडियो में जो लिंक दी गई है उस पर क्लिक कर पूरा विडियो देखें)

ज्ञात हो कि पूर्व कप्तान धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले साल वर्ल्ड-कप में खेला था. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमी-फाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आए है. वे अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल में नजर आयेंगे.  BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी उन्हें जगह नहीं मिली है.

बहरहाल, टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड की दौरे पर है और पहले 2 टी-20 मुकाबले जीत चुके हैं. अगला मुकाबला बुधवार को खेला जाना है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड में और 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड