युवा बल्लेबाज Shubhman Gill ने कप्तान विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

बता दें कि आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शुभमन गिल ने अपनी कुछ सोशल मीडिया यादों के बारे में बातचीत की है. इसमें पहला पोस्‍ट 2014-15 के बीसीसीआई वार्षिक समारोह का है, जहां विराट कोहली ने चार में से पहला पॉली उमरीगर अवॉर्ड जीता था और शुभमन गिल लगातार दूसरे साल जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

मुंबई: भारतीय युवा बल्‍लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने बताया कि वह भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) से पहली बार 2016 में मिले थे. भारतीय टीम के ओपनर ने बताया कि वह अपने बचपन के दिनों से कोहली को आदर्श मानते हैं और जब पहली बार मिलने का मौका मिला तो कुछ भी नहीं बदला. इस समय वे भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेल रहे हैं. ICC WTC Final Day 4: डब्ल्यूटीसी फाइनल का चौथा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ा, मैच ड्रा होने की बढ़ी संभावना

बता दें कि आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शुभमन गिल ने अपनी कुछ सोशल मीडिया यादों के बारे में बातचीत की है. इसमें पहला पोस्‍ट 2014-15 के बीसीसीआई वार्षिक समारोह का है, जहां विराट कोहली ने चार में से पहला पॉली उमरीगर अवॉर्ड जीता था और शुभमन गिल लगातार दूसरे साल जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे.

युवा खिलाड़ी ने कहा कि कोहली के साथ होना बहुत प्रेरणादायी पल था और जब से मैंने क्रिकेट खेलनी शुरू की है, तो वो मेरे आदर्श रहे हैं. जब आप बच्‍चे हो तो आपको क्रिकेट के बारे में ज्‍यादा नहीं पता होता है.  यह पहला मौका था जब मैं उनसे मुंबई में मिला. तो मेरे लिए यह पल काफी बड़ा है.

 

गिल ने कहा कि 2014 की बात है जब मैं अंडर-16 जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर बना था. यह भी मुंबई में था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इस बार मेरी मुलाकात विराट भाई से होगी क्‍योंकि मैं बहुत शर्मीला था और उनसे बात करने जा ही नहीं पाया. बता दें कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में गिल पहली पारी में 28 रन बनाकर आउट हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड