क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal New Record: पहले टेस्ट में यशस्वी जयसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा की तीसरे ओवर में बल्लेबाजी आई. इन पहले दो ओवर में जहां रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके थे, वहीं यशस्वी जायसवाल 18 रन बना चुके थे. यशस्वी जायसवाल ने चौके और छक्कों की बारिश सी कर दी थीं. पारी के चार ओवर समाप्त होते होते यशस्वी जायसवाल 27 रन बना चुके थे.

Yashasvi Jaiswal New Record: पहले टेस्ट में यशस्वी जयसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे
यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: ICC/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 25 जनवरी से हो गया है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में जल्दी ऑल आउट किया और फिर युवा विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इस दौरान यशस्वी जयसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं. यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर दिया है. Rohit Sharma In WTC: रोहित शर्मा ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में अजिंक्य रहाणे को छोड़ा पीछे; यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

यशस्वी जायसवाल ने पहले 4 ओवर में बटोरे 27 रन

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा की तीसरे ओवर में बल्लेबाजी आई. इन पहले दो ओवर में जहां रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके थे, वहीं यशस्वी जायसवाल 18 रन बना चुके थे. यशस्वी जायसवाल ने चौके और छक्कों की बारिश सी कर दी थीं. पारी के चार ओवर समाप्त होते होते यशस्वी जायसवाल 27 रन बना चुके थे.

वहीं रोहित शर्मा केवल पांच ही रन बना पाए थे. इस तरह से टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट के पहले चार ओवर में यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग ने 25 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ साल 2010 में वीरेंद्र सहवाग ने पहले चार ओवर में 25 रन बनाए थे. वहीं, साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहले चार ओवर में 25 रन बना दिए थे.

यशस्वी जयसवाल ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन ही बना सकी. वहीं, टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 70 गेंदों पर 76 रन बनाकर और शुभमन गिल 43 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसी के साथ यशस्वी जयसवाल टीम इंडिया के लिए किसी टेस्ट मैच के पहले दिन फिल्डिंग करने के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).