Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, देखें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. पिछला सीजन दोनों टीमों के लिए निराशाजनक रहा था, जहां वे क्रमश: नौवें और अंतिम स्थान पर रहीं और 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते. इस बार दोनों की नजर बेहतर शुरुआत पर होगी.
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला कल यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. पिछला सीजन दोनों टीमों के लिए निराशाजनक रहा था, जहां वे क्रमश: नौवें और अंतिम स्थान पर रहीं और 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते. इस बार दोनों की नजर बेहतर शुरुआत पर होगी. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले मैच से ही बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. यशस्वी जायसवाल ने 8 मुकाबलों में 266 रन बनाए हैं और उनकी औसत 33.25 की रही है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 161.21 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. हालांकि, गुवाहाटी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने इकलौते मुकाबले में यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे अगले मुकाबले में उनकी चुनौती और दिलचस्प हो जाती है.
आईपीएल 2025 में सीएसके के खिलाफ ऐसा रहा यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 पारियों में 4 बार 35 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी चार पारियों में से तीन में यशस्वी जायसवाल 11 रन से पहले ही आउट हुए. पिछले सीजन में यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार और 36 रन बनाए.
कुछ ऐसा रहा है यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर
राजस्थान रॉयल्स के घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहला आईपीएल मुकाबला 2020 में खेला था. यशस्वी जायसवाल ने 67 मुकाबले खेले हैं और इसकी 66 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 34.38 की औसत से 2,166 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल की स्ट्राइक रेट 152.85 की रही है. यशस्वी जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दो शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं. यशस्वी जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है. आईपीएल के पिछले सीजन में यशस्वी जायसवाल ने 14 पारियों में 43 की औसत से 559 रन बनाए थे.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.