WTC Finals 2025 Day 3 SA Under Pressure: डब्ल्यूटीसी फाइनल, लॉर्ड्स टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के सामने 200+ रन का मुश्किल लक्ष्य

लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के दूसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने 218 रन की मजबूत बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 144/8 पर है, जिसमें एलेक्स कैरी ने 43 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

WTC Finals 2025 Day 3 SA Under Pressure: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल जारी है.  टीम के पास ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन की समाप्ति तक 218 रन की लीड है. फिलहाल उसके पास दो विकेट शेष हैं. भले ही टारगेट के लिहाज से आपको दक्षिण अफ्रीका के लिए ये आसान-सा लक्ष्य नजर आ रहा हो, लेकिन जब बात लॉर्ड्स के मैदान की होती है, तो यहां 200 रन चेज करना आसान नहीं रहता. टेस्ट रिकॉर्ड को देखें, तो लॉर्ड्स में अब तक सिर्फ चार बार ही ऐसा हुआ, जब यहां 200 प्लस रन का सफलतापूर्वक पीछा किया गया.

साल 2005 से ऐसा सिर्फ एक ही बार देखने को मिला है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 212 रन पर सिमट गई. टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 66 रन की पारी खेली, जबकि ब्यू वेबस्टर ने 72 रन का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस पारी में कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि मार्को जानसेन को तीन विकेट हाथ लगे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में 138 रन पर ही सिमट गई. टीम के लिए डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने 18.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 28 रन देकर छह विकेट हासिल किए. यह भी पढ़े: England Test Series 2025: नंबर 3 को लेकर दुविधा पर बोले हरभजन सिंह- “सुदर्शन को मौका मिलना चाहिए”

ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त थी. लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवरों के खेल तक 8 विकेट गंवाकर 144 रन बना लिए. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने 43 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन सलामी बल्लेबाज के तौर पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दूसरे दिन के खेल तक कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी तीन-तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं. पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड की टीम अपने नाम कर चुकी है, जबकि दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने टाइटल अपने नाम किया था. ऐसे में इस बार दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार खिताब जीतने का 'गोल्डन चांस' है.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट