क्रिकेट

WTC Points Table: दिल्ली टेस्ट जीतकर डब्लूटीसी के फाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें बढ़ी; अंकतालिका पर एक नजर

बता दें कि नागपुर में खेल गए पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया डब्लूटीसी के पॉइंट्स टेबल में और भी मजबूत हो गई है. टीम इंडिया चाहे तो यहां से ऑस्ट्रेलिया को भी डब्लूटीसी फाइनल की रेस से बाहर कर सकता हैं. इसके लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करना पड़ेगा.

WTC Points Table: दिल्ली टेस्ट जीतकर डब्लूटीसी के फाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें बढ़ी; अंकतालिका पर एक नजर
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) ने पारी और 132 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पूरी टीम की दूसरी पारी इस मैच में महज 91 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही टीम इंडिया डब्लूटीसी (WTC) के फाइनल में जाने के लिए एक कदम भी आगे बढ़ा लिया है.

टीम इंडिया के लिए यहां से डब्लूटीसी के फाइनल की राह और भी आसान हो गई है. टीम इंडिया को यहां से दिल्ली टेस्ट जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना सकती है. लेकिन साथ ही उन्हें इस सीरीज के बचे हुए दो अन्य मैचों को ड्रॉ करवाना पड़ेगा. अगर यह सीरीज 2-0 से टीम इंडिया के पक्ष में आता है तो एक बार फिर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. IND vs AUS 2nd Test: नागपुर टेस्ट में इन दिग्गज ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन का पूरा समीकरण

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला कल यानी 17 फरवरी से खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. टॉस सुबह 9 बजे होगा.

ऑस्ट्रलिया की मुश्किलें बढ़ी

बता दें कि नागपुर में खेल गए पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया डब्लूटीसी के पॉइंट्स टेबल में और भी मजबूत हो गई है. टीम इंडिया चाहे तो यहां से ऑस्ट्रेलिया को भी डब्लूटीसी फाइनल की रेस से बाहर कर सकता हैं. इसके लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करना पड़ेगा. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज 4-0 से हरा देता है और उधर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज को श्रीलंका 2-0 से जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्लूटीसी के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

डब्लूटीसी के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

POS TEAM PCT (%) PTS Win Loss Drawn SER PEN
1 Australia 70.83 136 10 2 4 6 0
2 India 61.67 111 9 4 2 6 -5
3 Sri Lanka 53.33 64 5 4 1 5 0
4 South Africa 48.72 76 6 6 1 5 0
5 England 46.97 124 10 8 4 6 -12
6 West Indies 40.91 54 4 5 2 5 -2
7 Pakistan 38.10 64 4 6 4 6 0
8 New Zealand 27.27 36 2 6 3 5 0
9 Bangladesh 11.11 16 1 10 1 6 0

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).