WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों पर एक नजर, यहां जानें दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी
फिट हो चुके कैमरून ग्रीन वापसी के लिए तैयार हैं और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने की मंजूरी दे दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वही 15 सदस्यीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज के तीन मैचों के टेस्ट दौरे में भी हिस्सा लेगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी वापसी हो रही है, जो चोट के कारण घरेलू समर में नहीं खेल पाए थे.
South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 11 से 15 जून तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja New Record: आगामी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा अपने नाम कर सकते हैं ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ देंगे पीछे! बस करना होगा ये चमत्कार
फिट हो चुके कैमरून ग्रीन वापसी के लिए तैयार हैं और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने की मंजूरी दे दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वही 15 सदस्यीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज के तीन मैचों के टेस्ट दौरे में भी हिस्सा लेगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी वापसी हो रही है, जो चोट के कारण घरेलू समर में नहीं खेल पाए थे.
एनगिडी कैगिसो रबाडा, मार्को जानसन, डेन पैटर्सन और कॉर्बिन बॉश की तेज गेंदबाजी लाइनअप में शामिल हो गए हैं. केशव महाराज सेनुरान मुथुसामी के साथ स्पिन विभाग संभालेंगे. पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका इस बार खिताब जीतने की भरपूर कोशिश करेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब के बचाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. इस बीच फाइनल से जुड़ी दोनों टीमें, आंकड़े और अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं.
डब्ल्यूटीसी के तीसरे सीजन में कुछ ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
डब्ल्यूटीसी के तीसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 मैचों में (8 जीत और 3 हार) 69.44 प्रतिशत अंकों के साथ पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर थी. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 मैचों में (11 जीत और 4 हार) 63.73 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया था. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम की थी.
डब्ल्यूटीसी के फाइनल को लेकर अन्य जानकारी
डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबला को फैंस दोपहर 3:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Test Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1902 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 101 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया को 54 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका ने महज 26 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. इंग्लैंड की धरती पर दोनों के बीच अबतक कुल तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों में जीत मिली हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है.
कुछ ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस की कप्तानी में 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया की टीम को तैयार किया गया है. इस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरे भी हैं. डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में कैमरून ग्रीन की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्स्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर.
रिजर्व खिलाड़ी: ब्रेंडन डॉगेट.
दक्षिण अफ्रीका की टीम पर एक नजर
तेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका खेलती हुई नजर आएगी. डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की काफी समय के बाद टीम में वापसी हुई है. लुंगी एनगिडी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे थे.
दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ए़डेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेर्रेने (विकेटकीपर), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी और डेन पैटरसन.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

