WTC Final 2023: डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने रचा इतिहास, दोनों दिग्गजों ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

इस बीच टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा और ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस के लिए आज से होने वाला डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला काफी अहम है. चाहे जीत चाहे किसी भी टीम की हो, लेकिन दोनों खिलाड़ी एक नया मुकाम हासिल कर लिया हैं.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (World Test Championship 2023) का फाइनल आज यानी 7 जून से खेला जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) ने क्‍वालीफाई किया है. अब फाइनल मुकाबले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पैट कमिंस (Pat Cummins) एक दूसरे के आमने सामने हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टीम इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर टेस्‍ट खेल रहे हैं. इससे पहले जो भी टेस्‍ट मुकाबले खेले गए हैं, वो या तो भारतीय सरजमीं पर हुए हैं या फिर ऑस्‍ट्रेलिया में खेले गए हैं.

इस बीच टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा और ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस के लिए आज से होने वाला डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला काफी अहम है. चाहे जीत चाहे किसी भी टीम की हो, लेकिन दोनों खिलाड़ी एक नया मुकाम हासिल कर लिया हैं. ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Update: फाइनल मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बतौर कप्‍तान पहली बार आईसीसी खिताब जीतने का रोहित शर्मा के पास संहार मौका

बता दें कि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा दूसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्‍तानी करने के लिए मैदान पर उतरे हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की कप्तानी की थीं. इससे पहले ऑस्‍ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी, तब ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथ में थी, लेकिन चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच ऑस्‍ट्रेलिया टीम हार गई थी, इसके बाद पारिवारिक परेशानी के कारण पैट कमिंस वापस अपने घर लौट गए थे. पैट कमिंस के वापसी के बाद टीम की कमान दिग्गज बल्लेबाज स्‍टीव स्मिथ को मिली. तब ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने एक मैच जीता था और एक मैच बराबरी पर खत्‍म हुआ था. अब फिर से पैट कमिंस अपनी टीम की कमान फाइनल में संभालते हुए दिखाई देंगे.

द ओवल में खेल रहे हैं अपना 50वां टेस्‍ट मुकाबला रोहित शर्मा और पैट कमिंस

डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला रोहित शर्मा का 50वां टेस्‍ट मुकाबला खेल रहे हैं. रोहित शर्मा अब तक 49 टेस्‍ट खेल चुके हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस भी 49 मैच खेल चुके हैं और अगला मुकाबला उनका भी 50वां टेस्‍ट हैं. इससे पहले शायद ही कभी ऐसा देखने के लिए मिला हो, जब आपस में भिड़ रही दो टीमों के कप्‍तान बराबर टेस्‍ट मैच खेलकर एक साथ अपना 50 टेस्‍ट मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हो.

अब तक रोहित शर्मा के टेस्‍ट आंकड़ों को देखा जाए, तो रोहित शर्मा 49 टेस्‍ट की 83 पारियों में बल्‍लेबाजी कर चुके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के नाम 3379 रन दर्ज हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक नौ शतक और 14 अर्धशतक निकल चुके हैं. रोहित शर्मा का टेस्‍ट में औसत 45.66 का है, वहीं स्‍ट्राइक रेट 55.94 का रहा है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा के नाम दोहरा शतक भी दर्ज है.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अब तक खेले गए 49 टेस्‍ट में 217 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं. पैट कमिंस की इकॉनमी टेस्ट क्रिकेट में 2.73 की है. वहीं औसत 21.50 का रहा है. पैट कमिंस एक बार दस विकेट भी अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड