WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल विशेष है
उन्होंने कहा, "विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मेरे लिए विश्व कप फाइनल की तरह है. मेरे करियर की सबसे दुखद बात यह है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए सीमित ओवरों के मैच नहीं खेले हैं. इसके अलावा मैं टी 20 या वनडे विश्व कप में भी भाग नहीं ले सका हूं."
लंदन: न्यूजीलैंड (New Zealand) के तेज गेंदबाज नील वेगनर (Neil Wagner) ने कहा है कि भारत (India) के खिलाफ होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का मुकाबला काफी विशेष है. वेगनर ने क्रिकइंफो से कहा, "मुझे पता है कि यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल है और इसका कोई इतिहास नहीं है लेकिन किसी चीज की शुरूआत करना बड़ी बात है. दुनिया की बेहतरीन टीम में से एक भारत के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है." ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा यह खिलाड़ी
उन्होंने कहा, "मैं काफी उत्साहित हूं लेकिन इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता और इसे अन्य टेस्ट की तरह की लेना चाहता हूं और वैसी चीजें करना चाहता हूं जो अब तक करता आया हूं. हालांकि यह विशेष अवसर है."
35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए टी 20 और वनडे में नहीं खेल पाना उनके लिए सबसे बड़ा दुख है. वेगनर ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टेस्ट खेले हैं लेकिन उन्होंने अबतक टीम के लिए एक भी वनडे और टी 20 मुकाबला नहीं खेला है.
उन्होंने कहा, "विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मेरे लिए विश्व कप फाइनल की तरह है. मेरे करियर की सबसे दुखद बात यह है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए सीमित ओवरों के मैच नहीं खेले हैं. इसके अलावा मैं टी 20 या वनडे विश्व कप में भी भाग नहीं ले सका हूं."
वेगनर ने कहा, "मैं अपनी सारी ऊर्जा टेस्ट क्रिकेट में लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं जिससे मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकूं जो मेरे लिए विश्व कप की तरह है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

