WPL Auction 2024: स्थान, समय से लेकर पर्स और उपलब्ध स्लॉट्स तक, जानें डब्ल्यूपीएल ऑक्शन की सभी जानकारी

पांच टीमों के पास अधिकतम 30 स्लॉट मौजूद हैं. इसमें में से 9 स्पॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं. 50 लाख रुपए बेस प्राइस है, जिसमें 2 खिलाड़ी – डींड्रा डॉटिन और किम गर्थ – ने शीर्ष ब्रैकेट में स्थान पाने का ऑप्शन चुना है. चार प्लेयर्स 40 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन की लिस्ट में हैं.

डब्ल्यूपीएल (Photo Credits: Twitter)

WPL Auction: टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (Tata Women's Premier League) के दूसरे सीजन का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई (Mumbai) में होगा. इस ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) ने जारी कर दिया है. आगामी ऑक्शन में कुल 165 प्लेयर्स के नाम रजिस्टर किए गए हैं. इस लिस्ट में 104 भारतीय महिला खिलाड़ी शामिल हैं और और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं. इस लिस्ट में कुल 56 कैप्ड प्लेयर्स हैं, 109 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.

पांच टीमों के पास अधिकतम 30 स्लॉट मौजूद हैं. इसमें में से 9 स्पॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं. 50 लाख रुपए बेस प्राइस है, जिसमें 2 खिलाड़ी – डींड्रा डॉटिन और किम गर्थ – ने शीर्ष ब्रैकेट में स्थान पाने का ऑप्शन चुना है. चार प्लेयर्स 40 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन की लिस्ट में हैं. WPL Auction 2024: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 165 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, 61 विदेशी और 104 भारतीय प्लेयर्स शामिल; यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि ये ऑक्शन मुंबई में दोपहर 2.30 बजे ऑक्शन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं. समय का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. इस ऑक्शन के लिए कुल 165 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस ऑक्शन में इन65 प्लेयर्स में से सिर्फ 30 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकनी है. विमेंस प्रीमियर लीग की पांचों फ्रेंचाइजियों के पास महज 30 स्लॉट ही उपलब्ध हैं.

भारत से 104 प्लेयर्स

आगामी डब्ल्यूपीएल ऑक्शन लिस्ट में रजिस्टर्ड 165 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी भारतीय और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं. विदेशी खिलाड़ियों में भी 15 खिलाड़ी वे हैं, जो एसोसिएट देशों से हैं. इस ऑक्शन लिस्ट में शामिल इन खिलाड़ियों में 56 प्लेयर्स कैप्ड हैं. वहीं 109 प्लेयर अनकैप्ड है.

50 लाख बेस प्राइस में दो प्लेयर्स

आगामी डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 लाख से लेकर 50 लाख तक है. 50 लाख बेस प्राइस में केवल दो खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, 40 लाख बेस प्राइस में चार खिलाड़ी हैं. इसके बाद 30, 20 और 10 लाख की बेस प्राइस में खिलाड़ियों मौजूद है.

30 स्लाट्स के लिए 17.65 करोड़ रुपए

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें हैं. हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी ही शामिल कर सकते हैं. इनमें से महज 6 ही विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है. इस तरह पांचों फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों के कुल स्लॉट्स 90 हैं. इनमें से 60 स्लॉट रिटेन खिलाड़ियों से ही भर चुके हैं. ऐसे में अब इस हफ्ते होने वाले ऑक्शन के लिए इन फ्रेंचाइजियों के पास केवल 30 स्लॉट खाली हैं. इन 30 स्लॉट्स के लिए पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 17.65 करोड़ रुपए उपलब्ध रहेंगे.

फ्रेंचाइजी रिटेन प्लेयर्स कुल खर्च खाली स्लॉट्स बची रकम
DC 15 11.25 3 2.25
GG 8 7.55 10 5.95
MI 13 11.4 5 2.1
RCB 11 10.15 7 3.35
UPW 13 9.5 5 4
कुल 60 49.85 30 17.65

कब होगा डब्ल्यूपीएल 2024

बता दें कि बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 से की हैं. पहला सीजन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. अब टाटा विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 2024 में खेला जाएगा. टाटा विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन फरवरी से मार्च के बीच में खेला जाएगा, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना