WPL Auction 2023: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने वाली क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना, नीलामी के बाद कैसी दिख रही हैं पांचों टीमें
WPL Team Players: महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन खत्म हो चुकी है. इसमें टीम इंडिया सहित कई देशों की खिलाड़ियों को भारी रकम मिली है. स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा हैं.
WPL Auction 2023 Full Team Details: महिला क्रिकेट (Women's Cricket) के लिए आज की तारीख ऐतिहासिक रही. महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के पहले सीजन के लिए आज ऑक्शन का आयोजन हुआ. इसमें कुल 5 टीमों ने 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और इसके लिए करीब 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ 30 विदेशी खिलाड़ियों को भी खरीदा गया. ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रहीं. स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा.
स्मृति मंधाना सहित तीन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये से अधिक के दाम में खरीदा गया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. नताली साइवर को भी 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया. महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया की दिग्गज आलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम भी शामिल हैं. WPL 2023 Auction Live Update: आरसीबी ने कनिका आहूजा को 35 लाख में अपनी टीम में किया शामिल
उन्हें यूपी वॉरियर्स ने खरीदा. दीप्ति को ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये मिले. जेमिमा रोड्रिग्ज पर भी अच्छा दाम लगाया गया. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा. बेथ मूनी को गुजरात जाएंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. दिल्ली ने शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया.
नीलामी के बाद ऐसी दिख रही है टीमें:
आरसीबी: स्मृति मांधना, सोफ़ी डिवाइन (न्यूज़ीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रेणुका ठाकुर, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हेदर नाइट (इंग्लैंड), डैन वैन नीकर्क (साउथ अफ़्रीका), प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल ज़ांज़ड़, मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया) और सहाना पवार.
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नैटली सिवर-ब्रंट (इंग्लैंड), अमीलिया कर (न्यूज़ीलैंड), पूजा वस्त्रकर, यास्तिका भाटिया, हेदर ग्रैम (ऑस्ट्रेलिया), इसी वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर, धार गुज्जर, सायका इशाक़, हेली मैथ्यूज़, क्लोई ट्राइऑन, हुमायरा काज़ी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमनि कलिका और नीलम बिष्ट.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रॉड्रिग्स, मेग लानिंग (ऑस्ट्रेलिया), शेफ़ाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरीज़ान काप (साउथ अफ़्रीका), तितास साधु, ऐलिस कैप्सी (इंग्लैंड), टारा नॉरिस (यूएसए), लॉरा किमिंस (ऑस्ट्रेलिया), जेसिया अख़्तर, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जॉनासन (ऑस्ट्रेलिया), स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी और अपर्णा मंडल.
गुजरात जायंट्स: ऐश्ली गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफ़िया डंकली (इंग्लैंड), ऐनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज़), स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्वनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील.
यूपी वॉरियर्स: सोफ़ी एकलस्टन (इंग्लैंड), दीप्ति शर्मा, तालिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ़्रीका), अलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य, लॉरेन बेल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख़.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

