WPL Auction 2023 Full List: स्मृति मंधाना और एलिस पैरी पर हुई पैसों की बारिश, जानें ऑक्शन में अबतक कौन से खिलाड़ी रहे सोल्ड
महिला प्रीमियर लीग में अबतक तीन स्लॉट की महिला खिलाड़ियों की बिक्री हो चुकी है. इस ऑक्शन में अब तक टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना पर 3.4 करोड़ की बोली लगी है. यह बोली आरसीबी ने लगाई थी.
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का ऑक्शन जारी है. अबतक 10 सेट की बोली लग चुकी है. जिसमें टीम इंडिया (Team India) की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smrti Mandhana) 3.4 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रही हैं. वहीं स्मृति के अलावा एश्ली गार्डनर (Ashley Gardner) पर भी सभी फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा बरसाया और उन्होंन 3.2 करोड़ रुपये की बोली मिली. स्मृति मंधाना को आरसीबी (RCB) ने अपने टीम में शामिल किया वहीं गार्डनर को गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) ने खरीदा हैं.
आज 448 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. जिसमें से सिर्फ 90 बिकने वाले हैं. वहीं हर टीम के पास 15 से 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाने की छूट है. WPL 2023 Auction Live Update: महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन जारी, जानें अभी तक कौन- कौन खिलाड़ी रही अनसोल्ड
किस फ्रेंचाइजी ने किसे खरीदा:
स्मृति मंधाना 3.4 करोड़, आरसीबी
हरमनप्रीत कौर 1.8 करोड़, एमआई
सोफी डिवाइन 50 लाख, आरसीबी
एशले गार्डनर 3.2 करोड़, जीजी
एलिसे पेरी 1.7 करोड़, आरसीबी
सोफी एक्लेस्टोन 1.8 करोड़, यूपीडब्ल्यू
दीप्ति शर्मा 2.6 करोड़ यूपीडब्ल्यू
रेणुका सिंह 1.5 करोड़ आरसीबी
नेट साइवर-ब्रंट 3.2 करोड़ एमआई
तहलिया मैकग्राथ 1.4 करोड़ यूपीडब्ल्यू
बेथ मूनी 2 करोड़ जीजी
शबनीम इस्माइल 1 करोड़ यूपीडब्ल्यू
अमेलिया केर 1 करोड़ एमआई
हरलीन देओल - 40 लाख जीजी
डियांड्रा डॉटिन- 60 लाख जीजी
एनाबेल सदरलैंड- 70 लाख जीजी
पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़ एमआई
डिआंड्रा डॉटिन – 60 लाख जीजी
यास्तिका भाटिया – 1.5 करोड़ एमआई
ऋषा घोष – 1.90 करोड़ आरसीबी
अंजलि सर्वनि – 55 लाख यूपीडब्ल्यू
स्वेता सहरावत 40 लाख, यूपीडब्ल्यू
मारिजाने कैप 5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
शिखा पांडे 60 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
स्नेह राणा 40 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
राजेश्वरी गायकवाड़ 40 लाख, यूपीडब्ल्यू
एलिसा हीली 70 लाख, यूपीडब्ल्यू
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

