Women's Premier League 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन का आगाज कल यानी 23 फरवरी से होने वाला है. 5 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये डब्ल्यूपीएल (WPL) का दूसरा सीजन हैं. पिछली बार हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इस बार भी सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का आगाज कल से गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगी. डब्लूपीएल के पहले सीजन में जहां टीम इंडिया की कई स्टार बल्लेबाजों ने कोहराम मचाया था, वहीं कुछ नए चेहरों ने भी अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी थी. WPL 2024 Opening Ceremony: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे दिखाएंगे अपना जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव
इन बल्लेबाजों पर होगी सबकी नजर
हरमनप्रीत कौर: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज रही थी. हरमनप्रीत कौर ने 10 पारियों में 40.14 की औसत और 135.09 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाई थीं. इस बीच हरमनप्रीत कौर ने 3 अर्धशतक भी लगाए थे. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम विजेता रही थी. हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 27.62 की औसत और से 3,204 रन बनाई हैं.
स्मृति मंधाना: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना के लिए पहला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. 8 मैच में स्मृति मंधाना 18.62 की औसत और 111.19 की स्ट्राइक रेट से महज 149 रन ही बना सकी थी. ऐसे में इस सीजन स्मृति मंधाना अपने बल्ले से कमाल कर सकती हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने 128 मैच में 3,104 रन बनाए हैं.
जेमिमा रोड्रिगेज: दिल्ली कैपिटल्स की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज पिछले डब्लूपीएल सीजन 9 मैच में 128.57 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाने में कामयाब रहीं थी. जेमिमा रोड्रिगेज ने ये रन 25.20 की औसत से बनाए थे. अगर टीम को शुरुआती झटके लगते हैं तो जेमिमा रोड्रिगेज पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉट्स भी लगा सकती हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जेमिमा रोड्रिगेज ने 92 मैच खेले हैं और इसकी 82 पारियों में 29.45 की औसत से 1,944 रन बनाने में सफल रही हैं.
ऋचा घोष: आरसीबी की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कभी भी मैच का पासा पलट सकती हैं. हालांकि, पिछले सीजन में ऋचा घोष 8 मैच में 135.29 की शानदार स्ट्राइक रेट से 138 रन ही बनाने में सफल रही थी. इस दौरान ऋचा घोषकी औसत 23 की रही थी. वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मेंऋचा घोष की स्ट्राइक रेट 133.53 की रही है. ऋचा घोष ने 44 मैच की 37 पारियों में 677 रन बनाए हैं.
शफाली वर्मा: दिल्ली कैपिटल्स के लिए शफाली वर्मा ने पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी. शफाली वर्मा 9 मैच की 9 पारियों में 185.29 की स्ट्राइक रेट और 31.50 की औसत से 252 रन बनाने में कामयाब रहीं थी. पिछले सीजन में शफाली वर्मा ने 2 अर्धशतक लगाए थे. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शफाली वर्मा ने अब तक 68 मैच खेले हैं. इसकी 68 पारियों में शफाली वर्मा ने 130.27 की स्ट्राइक रेट से 1,605 रन बनाए हैं.











QuickLY