WPL 2023 Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी में इन हस्तियों का लगेगा मेला, जानें कब और कहां देखें कार्यक्रम

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है. इसके साथ ही भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हो जाएगी. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी समेत कई दिग्गज सितारे परफॉर्म करेंगे. यह कार्यक्रम मैच से दो घंटे पहले शुरू हो जाएगा.

कियारा आडवाणी, कृति सेनन और रैपर एपी ढिल्लन (Photo Credits: ANI)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन की तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. इस ऐतिहासिक लीग की उलती गिनती भी शुरू हो गई है. इस लीग की शुरूआत कल यानी 4 मार्च से होने वाली है. पहले सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं. इस लीग को सफल बनाने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GG), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और यूपी वारियर्स (UP Warriors) की टीमों ने अपने पैसे खर्च किए हैं.

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है. इसके साथ ही भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हो जाएगी. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी समेत कई दिग्गज सितारे परफॉर्म करेंगे. यह कार्यक्रम मैच से दो घंटे पहले शुरू हो जाएगा. MI Anthem Song: मुंबई इंडियंस ने WPL से पहले इलेक्ट्रिफाइंग एंथम सॉन्ग 'आली रे' किया रिलीज, देखें खुबसूरत वीडियो

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4-26 मार्च के बीच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला जाएगा. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि गुजरात जाएंट्स की कमान बेथ मूनी के हाथों में होगी. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

कब और कहा देख सकते हैं डब्लूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी 4 मार्च, मैच से दो घंटे पहले यानी 5:30 बजे शुरू हो जाएगी. डब्लूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को फैंस स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं.

ओपनिंग सेरेमनी में कौन करेंगे परफॉर्म

बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इस मौके पर बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और कृति सेनन परफॉर्म करती नजर आएंगी. इसके अलवा रैपर एपी ढिल्लन और गायक शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे.

Share Now

Tags

Alyssa Healy Australia Beth Mooney Dipti Sharma Ellyse Perry England Hailey Matthews harmanpreet kaur Indian Under-19 Women's Team T20 World Cup Indian women's team Kiara Advani kriti sanon Natalie Sciver New Zealand Rapper AP Dhillon Shafali Verma Smriti Mandhana Sophie Devine T20 CRICKET T20 International T20 International Ranking Tahila McGrath West Indies Women's Premier League Women's Premier League 2023 WPL WPL 2023 WPL 2023 Opening Ceremony WPL Auction 2023 WPL Opening Ceremony इंग्लैंड एलिस पैरी एलिसा हिली एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया कियारा आडवाणी कृति सेनन टी20 इंटरनेशनल टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग टी20 क्रिकेट डब्लूपीएल डब्लूपीएल 2023 डब्लूपीएल 2023 उद्घाटन समारोह डब्लूपीएल उद्घाटन समारोह ताहिला मैक्ग्रा दिप्ती शर्मा नताली सीवर न्यूजीलैंड बेथ मूनी भारतीय अंडर-19 महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप भारतीय महिला टीम महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2023 रैपर एपी ढिल्लन वेस्टइंडीज शेफाली वर्मा सोफी डिवाइन स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर हैली मैथ्यूज

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट