World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेंगे 33 करोड़ 17 लाख रूपए, जानें फाइनल में हारने वाली टीम को मिलेगी कितनी रकम

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है. वहीं, आईसीसी ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का एलान कर दिया है. विश्व कप भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होंगे.

ICC ODI World Cup 2023 Prize Money: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एकदिवसीय विश्व कप के विजेता को 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये) का जबकि उपविजेता को 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा.

आईसीसी ने अगले महीने से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में खेले जाने वाले सभी 48 मैच के लिए पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन राशि की घोषणा की. सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली दोनों टीमों को एक समान आठ लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये) मिलेंगे. What Is The Golden Ticket For CWC 2023? क्या है वनडे विश्व कप का गोल्डन टिकट? जो भारत के कई सेलेब्रिटी को दे कर किया जा रहा आमंत्रित, यहां पढ़े विस्तार से......

नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने वाली टीमों एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिलेंगे. ग्रुप चरण के मैचों के विजेता को 40,000 डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार मिलेगा.

आईसीसी इस टूर्नामेंट के दौरान एक करोड़ डॉलर (लगभग 82.93 करोड़ रुपये) विजेता टीमों के पुरस्कार पर खर्च करेगा. क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने टूर्नामेंट को खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक बनाने के लिए यह निर्णय लिया है.

विश्व कप भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होंगे. यह पुरुष वनडे विश्व कप का 13वां चरण होगा और 10 टीमें (भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड) टूर्नामेंट में भाग लेंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा