ICC World Cup 2023: श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा- विश्व कप व्यक्तिगत माइलस्टोन पर ध्यान लगाने का मंच नहीं

श्रीलंका के खिलाफ यहां 82 रन (52 गेंद) की पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर आगामी मैचों में भारत के लिए शतक जमाने की उम्मीद लगाये हैं और उनका कहना है कि विश्व कप जैसे मंच पर व्यक्तिगत उपलब्धियां अहम नहीं होती हैं.

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC World Cup 2023: मुंबई, तीन नवंबर श्रीलंका के खिलाफ यहां 82 रन (52 गेंद) की पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर आगामी मैचों में भारत के लिए शतक जमाने की उम्मीद लगाये हैं और उनका कहना है कि विश्व कप जैसे मंच पर व्यक्तिगत उपलब्धियां अहम नहीं होती हैं. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन का बड़ा स्कोर बनाया लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका. उसके लिये शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और अय्यर ने 81 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें: कल डबल डेकर के पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, संभावित प्लेइंग XI, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

लेकिन बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के सामने फीका पड़ गया जिनकी बदौलत भारत ने 302 रन से जीत हासिल की.

अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह ऐसा मंच है जिसमें आप टीम के लिए खेलते हो. आप अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए नहीं खेलते.‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से शतक या अर्धशतकों से चूक जाने के बारे में बातचीत करते हैं. लेकिन अगर मैं 47वें या 48वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मैं इसके बारे में नहीं सोचूंगा। मैं गेंद को अच्छी तरह देख रहा हूंगा लेकिन उस विशेष गेंद को चूक जाऊंगा.’’

अय्यर ने कहा, ‘‘और कुछ गेंद बाद हो सकता है कि 100 रन पर पहुंच जाऊं. लेकिन आगे कुछ और मैच हैं, उम्मीद करता हूं कि मैं एक शतक बना पाऊंगा. ’’

अय्यर ने भारत के श्रीलंका को 19.4 ओवर में महज 55 रन पर आउट करने के प्रदर्शन को ‘अवास्तविक’ करार दिया. भारत ने उन्हें इस साल तीसरी बार 100 रन के अंदर समेट दिया है. जनवरी में तिरूवंतपुरम में 73 रन पर आउट करने के बाद भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को महज 50 रन पर आउट कर दिया.

अय्यर से जब एशिया कप फाइनल और विश्व कप के इस मैच के प्रदर्शन में गेंदबाजी की तुलना करने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा खतरनाक है, पर यह कहना मुश्किल है क्योंकि एशिया कप फाइनल में मैं बाहर बैठा था। बाहर से देखने में चीजें थोड़ी अलग लगती हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी