World Cup 2023: 'रिजल्ट पर नहीं, मेरा फोकस सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर है', आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में बोले कुलदीप यादव

भारत के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि एक गेंदबाज के रूप में वह और क्या कर सकते हैं, इस पर काम करने से उन्हें घरेलू सरजमीं पर चल रहे विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी के प्रति सहज रुख अपनाने में मदद मिलेगी.

कुलदीप यादव (Photo Credits: BCCI/Twitter)

धर्मशाला, 23 अक्टूबर: भारत के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि एक गेंदबाज के रूप में वह और क्या कर सकते हैं, इस पर काम करने से उन्हें घरेलू सरजमीं पर चल रहे विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी के प्रति सहज रुख अपनाने में मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें: South Africa vs Bangladesh, World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के सामने बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर से बचने की चुनौती, पिछले विश्व कप में मिली थी हार

एशिया कप में भारत की जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल करने के बाद कुलदीप विश्व कप में आए. उन्होंने भारत के अब तक के पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच ओवर में 48 रन दिए, इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दो विकेट लिए और अंत में (2-73) के आंकड़े के साथ अपने को स्पैल को पूरा किया.

आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के नए एपिसोड में कुलदीप ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अन्य चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं. मैं अब असफलता से ज्यादा नहीं डरता."

"मैं अपनी चीजों पर, अपनी गेंदबाजी में सुधार पर काम करता हूं और उन कौशलों के बारे में सोचने की कोशिश करता हूं जो मेरे हाथ में हैं."

अब पांच जीत में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर भारत को 29 अक्टूबर को लखनऊ में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ने से पहले छह दिन का ब्रेक मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\