Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला टीम कई बार आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन अब तक टी20 विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. ऐसे में 2026 का टूर्नामेंट हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के लिए इतिहास रचने का बड़ा अवसर होगा.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur Stats In ICC T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाला है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा महिला टी20 विश्व कप बताया है. पहली बार इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. ऐसे में प्रतिस्पर्धा पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाली है. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं मेजबानी

महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक एक भी महिला टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ग्रुप चरण में 12 टीमों को बांटा गया 2 समूहों में इस बार 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है.

ग्रुप A: भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका

ग्रुप B: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड

भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा.

भारत का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान

17 जून - भारत बनाम नीदरलैंड्स

21 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

25 जून - भारत बनाम बांग्लादेश

28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान से होगा सबसे बड़ा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक होगा. वहीं 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछली दो बार महिला टी20 विश्व कप की उपविजेता रही है.

इतिहास रचने की कोशिश में टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम कई बार आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन अब तक टी20 विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. ऐसे में 2026 का टूर्नामेंट हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के लिए इतिहास रचने का बड़ा अवसर होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड