Women’s T20 World Cup 2023 IND vs ENG: इंग्लैंड से बदला लेने के लिए उतरेगा भारत, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं दोनों टीमें; जानें पिच रिपोर्ट

बता दें कि भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच अबतक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 19 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है और 7 में टीम इंडिया विजयी रहीं है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में इंग्लैंड ने ही तीन मैचों में जीत दर्ज की है. इंग्लैंड का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं.

इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 (Women's T20 World Cup 2023) जारी हैं. आज इंग्लैंड (England) और टीम इंडिया (Team India) के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा (St George's Park, Gqeberha ) में खेला जाएगा. यह मुकाबला शमा 06:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की है थोड़ी बेहतर रन रेट होने की वजह से इंग्लैंड की टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप बी में पहले स्थान पर है. टीम इंडिया 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. इंग्लैंड की टीम ने पिछले मुकाबले में आयरलैंड को हराया है. इस मैच में दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

दूसरी ओर टीम इंडिया ने अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज महिला टीम को 6 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की तरफ से एलिस कैपसी,सोफी एक्लेस्टोन ने इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन की है. वही ऋचा घोष,दीप्ति शर्मा,शैफाली वर्मा ने भारतीय टीम के तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है. Women’s T20 World Cup 2023 IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले देखें दिलचस्प आंकड़ें

दोनों टीमें इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी. ग्रुप बी अंक तालिका में इंग्लैंड की महिला टीम दो मैचों में चार अंकों और +2.497 के नेट रन-रेट के साथ शीर्ष स्थान पर हैं. दूसरी ओर, भारत की महिला टीम दो मैचों में चार अंकों के साथ +0.590 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

पिच रिपोर्ट

सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल है, शुरुआत में इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना इस पिच पर सही निर्णय रहेगा.

मैच की टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा में आज खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी उपलब्ध रहेगी.

हेड टू हेड आंकड़े

बता दें कि भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच अबतक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 19 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है और 7 में टीम इंडिया विजयी रहीं है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में इंग्लैंड ने ही तीन मैचों में जीत दर्ज की है. इंग्लैंड का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. आज का मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वो टीम सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, अंजलि सरवानी, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा और शिखा पांडे.

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैप्सी, नताली साइवर, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, कैथरीन ब्रंट, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Cross-Border Terrorism: 'खोखले दावों से पहले सीमा पार आतंकवाद पर ठोस एक्शन ले पाकिस्तान'; आसिम मुनीर के बयान पर भारत की दो टूक

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड