Women's T20 World Cup 2023 IND vs AUS: सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब केवल तीन मुकाबले बचें हैं. अब तक इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की दिग्गज आलराउंडर नेट सिवर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं.
मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 (Women's T20 World Cup) में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. दो ग्रुपों में विभाजित 10 टीमों के बीच इस दौरान कुल 20 मैच खेले गए. यहां हर टीम के हिस्से कुल 4-4 मैच आए. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चार टीमों ने क्वालिफाई किया है जिसमें टीम इंडिया (Team India), ऑस्ट्रेलिया (Australia), साउथ अफ्रीका (South Africa) और इंग्लैंड (England) शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 23 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का एकतरफा प्रदर्शन नजर आया है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऐसा हुआ तो भारत के नाम दर्ज हो जाएगा ये ‘महारिकॉर्ड’
ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने सभी ग्रुप मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए यह साफ कर दिया है कि वो फाइनल में जगह बनाने की सबसे बड़ी दावेदार हैं. टीम की तरफ से अभी तक बल्लेबाजी में जहां एलिसा हीली ने अपना जलवा दिखाया है. वहीं गेंदबाजी में मेगन शूट और एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन किया है.
वहीं दूसरी तरफ इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक देखने को नहीं मिला है. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 11 रनों से हार का भी सामना करना पड़ा था. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के विजयी रथ को रोकने के लिए टीम इंडिया को अपने स्तर से काफी बेहतर खेल दिखाना पड़ेगा.
पिच रिपोर्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 23 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा. यहां की पिच पर अभी तक खेले गए मुकाबलों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि पिच पर मौजूद शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके.
मैच प्रिडिक्शन
टी20 इंटरनेशनल में जब भी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने आती हैं तो ऑस्ट्रेलिया टीम हमेशा हावी रही है. यह मैच भले ही न्यूट्रल वेन्यू पर है, लेकिन फिर भी विकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए मुफीद रह सकती है. लेकिन इस बार मौजूदा टीम इंडिया उलटफेर करने का माद्दा रखती है. ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद हैं. हालांकि, पलड़ा ऑस्ट्रेलिया का भारी है.
संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेनुका सिंह.
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, मेग लेनिंग (कप्तान), एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहेम, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

