Women's IPL Teams Auction: महिला आईपीएल के लिए जल्द होगा टीमों का ऑक्शन, ऐसे होगी पूरी प्रक्रिया; जानें डिटेल

इस साल मार्च में महिला आईपीएल का पहला सीजन होना प्रस्तावित है. पुरुषों के आईपीएल शुरू होने से पहले महिला आईपीएल का फाइनल संपन्न हो जाएगा.

भारत महिला क्रिकेट टीम (Photo: Twitter)

Auction for Women's IPL: इस साल संभवतः मार्च से शुरू हो रहे महिला आईपीएल (Women's IPL) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीमों ऑक्शन का प्रोसेस शुरू कर दिया है. बीसीसीआई ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें टीमों को खरीदने के इच्छुक लोगों और कंपनियों से 21 जनवरी तक टेंडर भरने का निवेदन किया गया है. महिला आईपीएल का पहला सीजन पुरुष आईपीएल से ठीक पहले 3 से 26 मार्च तक होने की संभावना है.

प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, टीमों को खरीदने में दिलचस्पी रखने वालों को 5 लाख रूपए के साथ 21 जनवरी तक नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन करना पड़ेगा. यह 5 लाख नॉन रिफंडेबल होंगे. पुरुष आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजी महिला आईपीएल की टीमें खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं. Team India: एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए ये कारनामा, टी20 में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने हार्दिक पांड्या

बता दें कि पिछले साल फरवरी में तत्कालीन बीसीसीआई प्रेजिडेंट सौरव गांगुली ने कहा था कि साल 2023 से महिलाओं का भी आईपीएल शुरू हो जाएगा. अगस्त 2022 में इसके लिए मार्च 2023 की विंडो तय की गई. महिलाओं के इस आईपीएल को शुरू करने के लिए करीब रोडमैप बनाया जा चुका है. कहा जा रहा है कि महिला आईपीएल में 5 से 6 टीमें हो सकती हैं.

ये आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं टीमें

बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही बता चुके हैं कि वर्तमानल की कई आईपीएल टीमें महिला आईपीएल के लिए भी फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी काफी पहले ही महिला आईपीएल की टीम खरीदने में दिलचस्पी है. मुंबई इंडियंस और केकेआर भी इसमें दिलचस्पी ले रही हैं.

1 अप्रैल से शुरू हो सकता हैं पुरुष आईपीएल

बता दें कि इस साल 1 अप्रैल से पुरुष आईपीएल शुरू हो सकता हैं. वहीं बीसीसीआई को इसे 60 दिनों के भीतर समाप्त करना होगा. हालांकि, अभी तक इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि आईपीएल 2023 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड