एजेंसी न्यूज

Women's IPL: BCCI ने महिला आईपीएल के लिए बनाया खास प्लान, घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में भी बदलाव

महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मार्च 2023 में एक महीने की विंडो में शुरू की जाएगी और पूरी संभावना है कि इसमें पांच टीमें खेलेंगी, शुक्रवार को इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने की.

Women's IPL: BCCI ने महिला आईपीएल के लिए बनाया खास प्लान, घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में भी बदलाव
(Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 12 अगस्त: महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मार्च 2023 में एक महीने की विंडो में शुरू की जाएगी और पूरी संभावना है कि इसमें पांच टीमें खेलेंगी, शुक्रवार को इसकी पुष्टि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की. T20 Cricket में 600 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने ड्वेन ब्रावो

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और टूर्नामेंट के लिये मार्च की विंडो को ठीक समझा गया जो दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के बाद की है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, डब्ल्यूआईपीएल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और हमने पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है. दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप नौ से 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा और हमारी योजना इसके तुरंत बाद डब्ल्यूआईपीएल कराने की है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम पांच टीमों के साथ टूर्नामेंट करायेंगे लेकिन यह छह टीमों का हो सकता है क्योंकि संभावित निवेशकों के बीच इसको लेकर काफी दिलचस्पी है. आगे टीमों की नीलामी की प्रक्रिया की घोषणा की जायेगी. ’’

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने पीटीआई को अलग अलग साक्षात्कार में पहले पुष्टि की थी कि डब्ल्यूआईपीएल 2023 में शुरू होगा. मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स सभी ने महिला टीमें खरीदने में दिलचस्पी दिखायी थी. यहां तक कि यूटीवी के सीईओ रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट किया था कि वह डब्ल्यूआईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).