WBBL 2025-26 Full Schedule: विमेंस बिग बैश लीग का इस दिन से होगा अगाज, जानिए टीमें, स्क्वाड, कप्तान, स्ट्रीमिंग समेत डब्ल्यूबीबीएल पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट, विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) अब अपने 11वें सीज़न (2025-26) की ओर बढ़ रहा है. यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में प्रतिभा, रोमांच और ग्लैमर का अनोखा संगम बन चुका है. इस बार भी आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जिनमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उभरती युवा प्रतिभाएँ शामिल हैं. टूर्नामेंट का आयोजन 9 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के आठ प्रमुख मैदानों पर किया जाएगा.

विमेंस बिग बैश लीग(Credit: X/@WBBL)

WBBL 2025-26 Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट, विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) अब अपने 11वें सीज़न (2025-26) की ओर बढ़ रहा है. यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में प्रतिभा, रोमांच और ग्लैमर का अनोखा संगम बन चुका है. इस बार भी आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जिनमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उभरती युवा प्रतिभाएँ शामिल हैं. टूर्नामेंट का आयोजन 9 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के आठ प्रमुख मैदानों पर किया जाएगा. WBBL 2025-26 सीज़न एक बार फिर महिला क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मंच देने वाला है. पिछली बार की चैंपियन मेलबर्न रेनेगेड्स अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी, जबकि सिडनी सिक्सर्स, पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स जैसी मजबूत टीमें उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं. जानिए कैसे जय शाह ने दिलाया प्रतिका रावल को महिला वर्ल्ड कप विजेता मेडल, खुद बताई पूरी कहानी

WBBL 2025 के लिए टीमों की कप्तानों की लिस्ट

टीम कप्तान
एडिलेड स्ट्राइकर्स विमेन ताहलिया मैकग्राथ
ब्रिस्बेन हीट विमेन जेस जोनासेन
होबार्ट हरिकेन्स विमेन तय होना बाकी
मेलबर्न रेनेगेड्स विमेन सोफी मोलिन्यूक्स
मेलबर्न स्टार्स विमेन एनेबेल सदरलैंड
पर्थ स्कॉर्चर्स विमेन सोफी डिवाइन
सिडनी सिक्सर्स विमेन एशले गार्डनर
सिडनी थंडर विमेन फोएबी लिचफील्ड

भारत में WBBL 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए विमेंस बिग बैश लीग 2025-26 का पूरा आनंद घर बैठे लिया जा सकेगा. इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर हर मैच देख सकते हैं. वहीं, जो दर्शक टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए Star Sports Network पर सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस तरह, भारतीय फैंस बिना किसी रुकावट के ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे महिला क्रिकेट के इस रोमांचक टूर्नामेंट से जुड़े रह सकेंगे.

देश/क्षेत्र प्रसारक
ऑस्ट्रेलिया चैनल 7 नेटवर्क, फॉक्सटेल और कायो स्पोर्ट्स
यूनाइटेड किंगडम स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट
न्यूज़ीलैंड SKY Sport NZ
संयुक्त राज्य अमेरिका विलोज़ टीवी
विश्व के बाकी हिस्से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यूट्यूब चैनल (केवल हाइलाइट्स)

WBBL 2025 का आयोजन स्थल

पिछले सीज़नों की तरह, इस बार भी पूरा टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा. प्रमुख मैदानों में शामिल हैं. एलन बॉर्डर फील्ड, वाका ग्राउंड, नॉर्थ सिडनी ओवल, सिटीपावर सेंटर, ड्रमॉयन ओवल, करेन रॉल्टन ओवल आदि.

WBBL 2025 का पूरा शेड्यूल (IST)

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
9 नवंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स एलन बॉर्डर फील्ड 8:10 AM
9 नवंबर सिडनी थंडर बनाम होबार्ट हरिकेन्स एलन बॉर्डर फील्ड 11:40 AM
9 नवंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स वाका ग्राउंड 3:00 PM
10 नवंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स सिटीपावर सेंटर 9:40 AM
11 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी थंडर सिटीपावर सेंटर 9:40 AM
12 नवंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स एलन बॉर्डर फील्ड 1:40 PM
13 नवंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स नॉर्थ सिडनी ओवल 1:40 PM
14 नवंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स करेन रॉल्टन ओवल 8:10 AM
14 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स करेन रॉल्टन ओवल 1:40 PM
15 नवंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम ब्रिस्बेन हीट ड्रमॉयन ओवल 10:10 AM
15 नवंबर सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स ड्रमॉयन ओवल 1:40 PM
16 नवंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स सिटीपावर सेंटर 4:40 AM
16 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स सिटीपावर सेंटर 8:10 AM
18 नवंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स निंजा स्टेडियम 1:40 PM
19 नवंबर सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स ड्रमॉयन ओवल 1:40 PM
20 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स नॉर्थ सिडनी ओवल 10:10 AM
20 नवंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स नॉर्थ सिडनी ओवल 1:40 PM
21 नवंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी थंडर एलन बॉर्डर फील्ड 2:40 PM
22 नवंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम सिडनी सिक्सर्स निंजा स्टेडियम 4:30 AM
22 नवंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वाका ग्राउंड 3:20 PM
23 नवंबर सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स ड्रमॉयन ओवल 4:30 AM
23 नवंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स एलन बॉर्डर फील्ड 2:40 PM
25 नवंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट करेन रॉल्टन ओवल 1:40 PM
26 नवंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स सिटीपावर सेंटर 9:40 AM
27 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स सिटीपावर सेंटर 9:40 AM
28 नवंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट एडिलेड ओवल 10:10 AM
28 नवंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर एडिलेड ओवल 1:40 PM
29 नवंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स सिटीपावर सेंटर 9:40 AM
29 नवंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स निंजा स्टेडियम 1:40 PM
30 नवंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स नॉर्थ सिडनी ओवल 6:40 AM
30 नवंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर नॉर्थ सिडनी ओवल 10:10 AM
1 दिसंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम मेलबर्न स्टार्स निंजा स्टेडियम 1:40 PM
2 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स वाका ग्राउंड 2:40 PM
3 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स ड्रमॉयन ओवल 10:10 AM
3 दिसंबर सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट ड्रमॉयन ओवल 1:40 PM
5 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी सिक्सर्स सिटीपावर सेंटर 5:10 AM
5 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स करेन रॉल्टन ओवल 1:40 PM
6 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर सिटीपावर सेंटर 5:30 AM
6 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट वाका ग्राउंड 1:40 PM
7 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स नॉर्थ सिडनी ओवल 5:10 AM
9 दिसंबर नॉकआउट (3rd vs 4th) तय होना बाकी तय होना बाकी
11 दिसंबर चैलेंजर (2nd vs नॉकआउट विजेता) तय होना बाकी तय होना बाकी
13 दिसंबर फाइनल तय होना बाकी तय होना बाकी

WBBL 2025 टीमें और स्क्वॉड्स

एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला: ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जेम्मा बार्स्बी, टैमी ब्यूमोंट, डार्सी ब्राउन, सोफी एक्लेस्टोन, एली जॉनस्टन, एलेनोर लारोसा, एनेसु मुशांगवे, ब्रिजेट पैटरसन, मैडी पेना, मेगन शुट्ट, तबाथा सैविल, अमांडा-जेड वेलिंगटन, एला विल्सन और लॉरा वोल्वार्ड्ट

ब्रिस्बेन हीट महिला: जेस जोनासेन (कप्तान), सियाना जिंजर, लिली बेसिंगथवेट, बोनी बेरी, लूसी बॉर्के, नादिन डी क्लार्क, लूसी हैमिल्टन, निकोला हैनकॉक, ग्रेस हैरिस, चिनेल हेनरी, चार्ली नॉट, ग्रेस पार्सन्स, जॉर्जिया रेडमेन, जेमिमा रोड्रिग्स और मिकायला रिगली

होबार्ट हरिकेन्स महिला: हीथर ग्राहम, कैथरीन ब्राइस, निकोला कैरी, इसाबेला मालगियोग्लियो, रूथ जॉनस्टन, लिज़ेल ली, नताली साइवर-ब्रंट, हेली सिल्वर-होम्स, एमी स्मिथ, लॉरेन स्मिथ, लिन्सी स्मिथ, मौली स्ट्रानो, रेचल ट्रेनमैन, एलिस विलानी, कैली विल्सन और डैनी वायट-हॉज

मेलबर्न रेनेगेड्स महिला: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम (उपकप्तान), चारिस बेकर, एलिस कैप्सी, सारा कोयटे, एम्मा डी ब्रूघे, डिएंड्रा डॉटिन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, मिली इलिंगवर्थ, सारा कैनेडी, डेविना पेरिन, नाओमी स्टालेनबर्ग, कोर्टनी वेब और इस्सी वोंग

मेलबर्न स्टार्स महिला: एनाबेल सदरलैंड (कप्तान), मेग लैनिंग, सोफी डे, किम गर्थ, डैनी गिब्सन, मैसी गिब्सन, एला हेवर्ड, एमी जोन्स, मारिज़ैन कैप, राइस मैककेना, इनेस मैककॉन, साशा मोलोनी, इंडिगो नोबल, जॉर्जिया प्रेस्टविज और सोफी रीड

पर्थ स्कॉर्चर्स महिला: सोफी डिवाइन (कप्तान), बेथ मूनी, क्लो एन्सवर्थ, मैडी डार्क, एमी एडगर, मिकायला हिंकले, एबोनी होस्किन, फ्रेया केम्प, अलाना किंग, केटी मैक, शे मनोलिनी, लिली मिल्स, बेथ मूनी, क्लो पिपारो, पेज स्कोल्फील्ड और रूबी स्ट्रेंज

सिडनी सिक्सर्स महिला: एशले गार्डनर (कप्तान), काओइमहे ब्रे, मैटलन ब्राउन, एरिन बर्न्स, मथिल्डा कारमाइकल, लॉरेन चीटल, सोफिया डंकले, एलिसा हीली, एल्सा हंटर, अमेलिया केर, लॉरेन कुआ, एम्मा मैनिक्स-गीव्स, एलिस पेरी, कोर्टनी सिप्पेल और मैडी विलियर्स

सिडनी थंडर महिला: फोएबे लिचफील्ड (कप्तान), चमारी अथापथु, सैम बेट्स, एला ब्रिस्को, हन्ना डार्लिंगटन, सिएना ईव, लूसी फिन, हसरत गिल, लौरा हैरिस, शबनीम इस्माइल, हीथर नाइट, अनिका लियरॉयड, तानेले पेशेल, जॉर्जिया वोल और ताहलिया विल्सन

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\