Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप में किस टीम का रहा है सबसे ज्यादा दबदबा? रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप; जानिए अब तक के सभी चैंपियंस

पिछले संस्करण यानी 2024 में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं, 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर उसके लगातार दबदबे को खत्म किया था.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है. टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण होगा, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब तक महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है और उसने रिकॉर्ड 7 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. इस बार भारत के पास आठवां खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा. Women's Asia Cup 2026 Full Schedule And Live Streaming Details: 28 अगस्त से शुरू होगा महिला एशिया कप, जानें पूरा शेड्यूल, भारत के मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कहां देखें

पिछले संस्करण यानी 2024 में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं, 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर उसके लगातार दबदबे को खत्म किया था.

क्या भारत ने महिला एशिया कप जीता है?

जी हां. भारत महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 9 संस्करणों में से 7 बार ट्रॉफी जीती है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2004 में हुई थी और शुरुआती चार संस्करण वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेले गए थे. इन चारों बार भारत ने ही खिताब जीता. इसके बाद 2012 से टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल (T20I) फॉर्मेट में खेला जाने लगा, जिसमें भी भारत ने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की.

ODI फॉर्मेट में महिला एशिया कप के विजेता

महिला एशिया कप के पहले चार संस्करण 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले गए थे और भारत ने सभी संस्करणों में खिताब जीता.

वर्ष फॉर्मेट विजेता उपविजेता फाइनल परिणाम
2004 WODI भारत श्रीलंका भारत 5-0 से विजेता
2005-06 WODI भारत श्रीलंका भारत 97 रन से जीता
2006 WODI भारत श्रीलंका भारत 8 विकेट से जीता
2008 WODI भारत श्रीलंका भारत 177 रन से जीता

ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा खिताब

T20I फॉर्मेट में महिला एशिया कप के विजेता

2012 से महिला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. भारत ने शुरुआती दो संस्करण जीते, जबकि 2018 में बांग्लादेश और 2024 में श्रीलंका चैंपियन बना.

वर्ष फॉर्मेट विजेता उपविजेता फाइनल परिणाम
2012 WT20I भारत पाकिस्तान भारत 8 विकेट से जीता
2016 WT20I भारत पाकिस्तान भारत 17 रन से जीता
2018 WT20I बांग्लादेश भारत बांग्लादेश 3 विकेट से जीता
2022 WT20I भारत श्रीलंका भारत 8 विकेट से जीता
2024 WT20I श्रीलंका भारत श्रीलंका 8 विकेट से जीता
2026 WT20I - - -

T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा खिताब

कब और कहां खेला जाएगा महिला एशिया कप 2026?

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में होगा. टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग चीन

ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

महिला एशिया कप 2026 में भारत का शेड्यूल (Team India Schedule In Women's Asia Cup 2026)

तारीख मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार) स्थान
30 अगस्त भारत vs थाईलैंड रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
3 सितंबर भारत vs हॉन्ग कॉन्ग चीन रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
5 सितंबर भारत vs पाकिस्तान रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

भारत में कहां देखें लाइव?

महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

Share Now