Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम, पूरा शेड्यूल, स्क्वाड और एशिया कप रिकॉर्ड, यहां जानें सबकुछ

महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम, पूरा शेड्यूल और एशिया कप से जुड़े अहम आंकड़े. IND vs SL 1st Test 2026: गॉल टेस्ट में बारिश बनी विलेन, जानें मौसम का ताजा अपडेट और मैच पर कितना पड़ेगा असर

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जेमिमा रोड्रिगेज बाहर

भारतीय टीम को टूर्नामेंट से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज हैमस्ट्रिंग चोट के कारण महिला एशिया कप 2026 से बाहर हो गई हैं. उन्हें हाल ही में द हंड्रेड लीग के दौरान चोट लगी थी.

उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है. प्रतिका हाल ही में अपनी चोट से उबरकर टीम में लौटी हैं. वहीं ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल भी टखने की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं. विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी को भी टीम में जगह मिली है.

30 अगस्त को थाईलैंड से पहला मुकाबला

भारतीय महिला टीम ग्रुप चरण में तीन मुकाबले खेलेगी. टीम का पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ होगा. इसके बाद भारत 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत के सभी ग्रुप मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान
30 अगस्त भारत vs थाईलैंड दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
3 सितंबर भारत vs हांगकांग दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
5 सितंबर भारत vs पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

8 टीमों वाला यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा.

एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है. भारत ने अब तक 7 बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में एशिया कप जीता था.

हालांकि, 2024 के फाइनल में भारत को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और टीम उपविजेता रही थी. श्रीलंका और पाकिस्तान ने अब तक एक-एक बार एशिया कप का खिताब जीता है.

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट