Women's Asia Cup 2026 Full Schedule And Live Streaming Details: 28 अगस्त से शुरू होगा महिला एशिया कप, जानें पूरा शेड्यूल, भारत के मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कहां देखें
टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप की चार-चार टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी. यानी ग्रुप स्टेज में सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया जाएगा. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
Women's Asia Cup 2026 Full Schedule And Live Streaming Details: महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का 10वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा, जहां 28 अगस्त से 13 सितंबर तक कुल आठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. इस बार टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे. How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test Match Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
पिछले संस्करण में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. वहीं, भारतीय महिला टीम अब तक सबसे सफल टीम रही है और उसने रिकॉर्ड 7 बार ट्रॉफी जीती है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार आठवां खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत में कहां देखें महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले?
भारत में महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के HD और SD चैनलों पर किया जाएगा.
अगर आप मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
महिला एशिया कप 2026 में कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?
इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग चीन.
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया.
महिला एशिया कप 2026 का फॉर्मेट
टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप की चार-चार टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी. यानी ग्रुप स्टेज में सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया जाएगा. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल (Women's Asia Cup 2026 Full Schedule)
| तारीख | मुकाबला | चरण | समय (भारतीय समयानुसार) |
|---|---|---|---|
| 28 अगस्त | थाईलैंड vs हॉन्ग कॉन्ग चीन | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 29 अगस्त | श्रीलंका vs संयुक्त अरब अमीरात | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 30 अगस्त | भारत vs थाईलैंड | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 31 अगस्त | बांग्लादेश vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 1 सितंबर | पाकिस्तान vs थाईलैंड | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 2 सितंबर | श्रीलंका vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 3 सितंबर | भारत vs हॉन्ग कॉन्ग चीन | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 4 सितंबर | संयुक्त अरब अमीरात vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 5 सितंबर | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 6 सितंबर | श्रीलंका vs बांग्लादेश | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 7 सितंबर | पाकिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग चीन | ग्रुप A | रात 8:00 बजे |
| 8 सितंबर | बांग्लादेश vs संयुक्त अरब अमीरात | ग्रुप B | रात 8:00 बजे |
| 10 सितंबर | सेमीफाइनल 1 | सेमीफाइनल | रात 8:00 बजे |
| 11 सितंबर | सेमीफाइनल 2 | सेमीफाइनल | रात 8:00 बजे |
| 13 सितंबर | फाइनल | फाइनल | रात 8:00 बजे |
नोट: महिला एशिया कप 2026 के टूर्नामेंट का भारतीय टीम इंडिया लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.