IND vs NZ T20 Series: भारत ने दिया कोहली को आराम तो न्यूजीलैंड से इस खिलाड़ी ने भी ली छुट्टी, टेस्ट पर फोकस

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर लगाना चाहते हैं.

भारत vs न्यूजीलैंड (Photo Credits: PTI)

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर लगाना चाहते हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि तेज गेंदबाज टिम साउदी सीमित ओवरों की श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे।

एनजेडसी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम को टी20 श्रृंखला के पहले मैच तथा उसके बाद शुक्रवार और रविवार की रात को होने वाले मैचों को देखते हुए फैसला लिया गया है कि विलियमसन टेस्ट विशेषज्ञों के साथ जुड़ेंगे जो कि जयपुर में ही अभ्यास कर रहे हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टिम साउदी बुधवार को पहले टी20 मैच में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर दोनों श्रृंखलाओं के लिये उपलब्ध रहेंगे। ’’

दायें पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की प्रगति अच्छी है और उनके टी20 श्रृंखला के लिये उपलब्ध रहने की संभावना है।

तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\