ENG vs WI 5th T20I 2024 Preview: आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज का बरकरार रहेगा जीत का सिलसिला, या इंग्लैंड करेगी वापसी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांचवां टी20 मुकाबला 18 नवंबर(सोमवार) को सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 01:30 AM से खेला जाएगा.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @englandcricket)

West Indies Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 18 नवंबर(सोमवार) को सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में खेला जाएगा. चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर टी20 सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की. 219 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. एविन लुईस और शाई होप की विस्फोटक पारियों ने वेस्टइंडीज को जीत की राह पर ला खड़ा किया. हालांकि इंग्लैंड पहले ही 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज जीत चुका है, लेकिन वेस्टइंडीज की इस जीत ने आखिरी मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है. यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड चौथे टी20 में 5 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 से की वापसी, शाई होप ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 218/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. ओपनर फिल सॉल्ट (55) और कप्तान जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी. मध्यक्रम में जैकब बेटेल ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोटी (2/40) और अल्जारी जोसेफ (1/33) ने प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हावी रहे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी धमाकेदार रही. एविन लुईस ने 31 गेंदों में 68 रन ठोके। शाई होप (54) और रोवमैन पॉवेल (38) ने इसे निर्णायक जीत में बदल दिया. इंग्लैंड के रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए, लेकिन वह जीत रोकने में नाकाम रहे.

टी20 में हेड वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टू हेड रिकॉर्ड(WI vs ENG Head to Head record in T20): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 33 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से इंग्लैंड ने 15 मैचों में जीत हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 18 मैचों में विजय प्राप्त की. यह आंकड़े दोनों टीमों के बीच करीबी मुकाबलों को दर्शाते हैं, जहाँ वेस्टइंडीज की बढ़त बनी हुई है, लेकिन इंग्लैंड ने भी कई अहम मुकाबलों में अपनी ताकत दिखाई है. इस लंबे प्रतिस्पर्धी इतिहास के बीच दोनों टीमों की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है.

 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 के लिए मुख्य खिलाड़ी(WI vs ENG Key Players To Watch Out):  एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, रेहान अहमद, फिलिप साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड 5 विकेट से हराया, कैरेबियन बल्लेबाजी ने टीम की कराई शानदार वापसी, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(WI vs ENG Mini Battle): वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप बनाम रेहान अहमद के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, लियाम लिविंगस्टोन और गुडाकेश मोती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांचवां टी20 मुकाबला 18 नवंबर(सोमवार) को सेंट लूसिया (St Lucia) के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Daren Sammy National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 01:30 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस रात 01:00 AM बजे को होगा.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पाचवें टी20 2024 मैच का टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योकि भारत में किसी भी टीवी चैनल पर वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से 5वें टी20 मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 2024 मैच क लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: एविन लुईस, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), विल जैक्स, जोस बटलर (कप्तान), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जॉन टर्नर, साकिब महमूद

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\