IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए दूरदर्शन के टीवी चैनल पर कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Live Telecast On DD Sports: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर (रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय दर्शकों के लिए यह हाई-वोल्टेज मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.. दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट के माध्यम से इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन आवश्यक हो सकता है. इस बीच, जो इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण फ्री दिश पर देखना चाहते हैं. उससे जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल के मिनी बैटल्स में दिखेगा असली रोमांच, इन दिग्गाजों की टक्कर पर टिकी रहेंगी निगाहें

यह दोनों टीमों के बीच तीन हफ्तों में तीसरी भिड़ंत होगी. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी खासकर मिडिल ऑर्डर कई बार संकट में नजर आई है. वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश पर जीत दर्ज कर लय पकड़ी है, हालांकि भारत के खिलाफ अब तक खेले दोनों मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है.

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट?

हां, डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. यह केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

डीडी फ्री डिश पर कैसे देखें?

सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध होगा

MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर उपलब्ध होगा.

लाइव मैच के समय DD Sports का लोगो "DD Sports 1.0" में बदल जाता है एशिया कप 2025 का मुख्य प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जिसमें Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Ten 5 और इनके HD वर्जन शामिल हैं. मोबाइल पर Sony LIV ऐप से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इस तरह, डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ता बिल्कुल मुफ्त में भारत बनाम पाकिस्तान का यह ऐतिहासिक मुकाबला देख सकेंगे, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स उपलब्ध रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\