क्रिकेट

IND vs ENG 2nd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 2025 मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा.

IND vs ENG 2nd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी(शनिवार) को चेन्नई(Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. इस बीच, भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 2025 मैच का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: चेन्नई में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20, मैच से पहले जानें के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

बॉर्डर- गवास्कर ट्राफी 2024-25 में निराशाजनक हार के बाद, भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पहले T20I में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को हराकर बेहतरीन वापसी की हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरा T20I 2025 में जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम से वापसी की उम्मीद है, जो ईडन गार्डन्स में पूरी तरह से मात खा गई थी, जहां मेजबान टीम ने अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन की बदौलत अपने विरोधियों को पछाड़ दिया था

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद दर्शक लाइव टेलीविजन पर उठा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 के मिनी बैटल की टक्कर बनाएगी मुकाबले को खास, जो बदल सकती हैं मैच का रुख

क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगी भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 2025 मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).