SRH vs GT TATA IPL 2025, Hyderabad Weather Report: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मैच में बारिश डालेगी रोमांच में खलल या बरसेंगें खूब रन? जानिए कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का मिजाज

मुकाबले के दौरान हैदराबाद में मौसम साफ और ठंडा रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे एक शानदार क्रिकेट मैच की पूरी उम्मीद है. शाम को तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात 11 बजे तक घटकर 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम(Photo credits: X/@shivam_6964)

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में तीन लगातार हार झेल चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अब अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) की मेज़बानी करेगी. यह मैच टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला होगा और SRH के लिए इस सीजन का पांचवां जबकि GT के लिए चौथा मैच होगा. जहां एक ओर SRH अंक तालिका में सबसे नीचे है, वहीं GT दो लगातार जीत के साथ शानदार फॉर्म में है. पिछले सीज़न की उपविजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की थी. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराकर सीज़न का आगाज़ किया था. लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन पूरी तरह से लड़खड़ा गया. टीम ने लगातार तीन मुकाबले हारे हैं और वो भी बड़े अंतर से. खासकर पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ SRH को 80 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी. यह भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे बनाएं बेस्ट माय11सर्किल फैंटेसी टीम

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच 11 रन से गंवाया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीमों को मात दी. इस मैच में सबकी निगाहें SRH की वापसी पर टिकी होंगी, वहीं GT अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगी

हैदराबाद मौसम अपडेट(Hyderabad Weather Live)

SRH बनाम GT का यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 अप्रैल(रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान हैदराबाद में मौसम साफ और ठंडा रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे एक शानदार क्रिकेट मैच की पूरी उम्मीद है. शाम को तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात 11 बजे तक घटकर 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट(Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाज़ों के लिए मददगार माना जाता है. यहां गेंदबाज़ों को ज्यादा सहायता नहीं मिलती, ऐसे में SRH बनाम GT मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है. आमतौर पर यहां दूसरी पारी में ओस का असर रहता है, जिससे गेंद बल्लेबाज़ों के लिए और आसान हो जाती है. इसी वजह से टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती हैं.

Share Now

Tags

GT vs SRH Gujarat Titans Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Hyderabad Weather Hyderabad Weather Live indian premier league IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Telecast Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report SRH vs GT SRH vs GT Live Streaming SRH vs GT Live Telecast SRH vs GT viewing options SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Telecast Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Viewing Options Sunrisers vs Titans आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग एसआरएच बनाम जीटी एसआरएच बनाम जीटी देखने के विकल्प एसआरएच बनाम जीटी लाइव टेलीकास्ट एसआरएच बनाम जीटी लाइव स्ट्रीमिंग गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जीटी बनाम एसआरएच राजीव गांधी स्टेडियम पिच आँकड़े सनराइजर्स बनाम टाइटन्स सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद मौसम हैदराबाद मौसम अपडेट

\