DC vs KKR, Delhi Weather & Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स TATA IPL 2025 मैच में बारिश डालेगी खलल? जानिए दिल्ली के मौसम और अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम गर्म जरूर रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच की शुरुआत में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 11 बजे तक गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 48वां मुकाबला 29 अप्रैल(मंगलवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मेज़बानी करेगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि अगर वे यहां अंक गंवाते हैं, तो क्वालिफायर की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीज़न बेहद निराशाजनक रहा है. पिछले साल चैंपियन बनने के बाद इस बार टीम 9 मैचों में सिर्फ 7 अंकों के साथ तालिका में नीचे जूझ रही है. अब तक केवल 3 मैच जीतने वाली यह टीम अपने दो मजबूत स्तंभ – पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर और पूर्व मेंटर गौतम गंभीर – की कमी को स्पष्ट रूप से महसूस कर रही है. अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर को हार मिलती है, तो वे प्लेऑफ की योग्यता के लिए जरूरी 16 अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे उनका सफर लगभग खत्म हो जाएगा.
दिल्ली का मौसम(Delhi Weather )
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला 29 अप्रैल, मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम गर्म जरूर रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच की शुरुआत में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 11 बजे तक गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार मानी जा रही है. हाल के मैचों में इस मैदान पर 190 से 200 रनों के स्कोर आम देखे गए हैं. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है और एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की रणनीति अपना सकती है. बल्लेबाज़ों को शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, जबकि गेंदबाज़ों को सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करनी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

