IND vs NZ 1st Test 2024 Day 3, Bengaluru Weather Updates: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी खेल में खलल डालेगी बारिश? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. 18 अक्टूबर को मौसम बादल छाए रहेंगे. चल रहे IND vs NZ टेस्ट मैच के तीसरे दिन गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका और खेल रद्द करना पड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं. पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रनों की बढ़त बना ली हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा विल यंग ने 33 रन बनाए. रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिशेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. इस बीच, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन का मौसम संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करे. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत, भारत को विकेट की तलाश, यहां जानें, कब, कहां और कैसे देखें तीसरे दिन का खेल
इसके बाद पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत निराशाजनक रहीं. पहली पारी में टीम इंडिया ने 31.2 ओवरों में महज 46 रन बनाकर सिमट गई. यह टीम इंडिया का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारतीय सरजमीं पर किसी टीम का यह सबसे कमस्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने कुल 5 विकेट हासिल किए. वहीं विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं मिली.
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेंगलुरु का मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल भी तेज बारिश की संभावना है. ऐसे में यह मैच होगा या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा. हालांकि, लाइव मौसम अपडेट के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. 18 अक्टूबर को मौसम बादल छाए रहेंगे. चल रहे IND vs NZ टेस्ट मैच के तीसरे दिन गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश की संभावना 67% है. शुक्रवार को बेंगलुरु में गरज के साथ बारिश होने की संभावना 27% है. पूरे दिन 100% बादल छाए रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 08:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

